एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे पर सीएम भगवंत मान ने जताया दुख, कहा- ‘हादसे में सैंकड़ों लोग अपनी...'

Coromandel Express Derail: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में अभी तक 288 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. अभी भी NDRF की 9 टीमें रेस्क्यू करने में जुटी हैं. देशभर के बड़े नेता हादसे पर दुख जता रहे हैं.

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए हादसे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक जताया है. सीएम मान ने ट्वीट कर लिखा- ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की दुर्भाग्यपूर्ण खबर सुनकर काफी दुख हुआ. हादसे में सैंकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. भगवान से प्रार्थना है कि दुर्घटना में घायल हुए लोग जल्द स्वस्थ हों.

बादल ने भी हादसे पर जताया दुख

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी ओडिशा में हुए हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना.

राज्यसभा सांसद ने भी जताया दुख

पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने भी हादसे पर दुख जताया है. राघव चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा कि बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे की खबर से गहरा दुख हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई. जिन्होंने अपनों को खोया उनके प्रति संवेदना. घायल जल्दी स्वस्थ हों. दुख की इस घड़ी में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं.  

हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत

ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम करीब साढ़े 7 बजे 3 ट्रेनें हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल है. हादसे के 15 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घायलों यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी दुर्घटनास्थल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर स्थिति का जायज़ा लिया. 

यह भी पढ़ें: Punjab: चन्नी का कांग्रेस पर रिसर्च, चाटुकारों की वजह से पार्टी का हुआ पतन, घोटालों ने गिराई इमेज, क्षेत्रीय पार्टियां भी बनी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget