एक्सप्लोरर

Charanjit Singh Channi ने आप के आरोपों को किया खारिज, इसलिए दी कार्रवाई करने की चेतावनी

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी के आरोपों का जवाब दिया है. चन्नी ने आप के दिल्ली नेताओं पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में आप नेता राघव चड्ढा के लगाए गए अवैध खनन के आरोपों को खारिज किया. चरणजीत सिंह चन्नी ने चेतावनी दी है कि दिल्ली के नेताओं को पंजाब आकर बिना किसी सबूतों के आरोप लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. चन्नी अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और खनन स्थलों का दौरा करने के बाद कहा कि कुछ भी अवैध नहीं पाया गया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 5.5 रुपये प्रति घन फुट की दर से रेत बेची जा रही है.

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने शनिवार को आरोप लगाया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र चमकौर साहिब में अवैध बालू खनन किया जा रहा है. चड्ढा ने चमकौर साहिब के गांव जिन्दापुर के औचक दौरे के बाद यह बयान दिया था. आप नेता ने इसे एक खुलासा करार देते हुए आरोप लगाया था कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार खनन माफिया को संरक्षण दे रही है.

चरणजीत सिंह ने दी चेतावनी

चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं और जनता से किसी भी अवैध गतिविधि को राज्य सरकार के संज्ञान में लाने का आग्रह किया ताकि आवश्यक कदम सुनिश्चित किए जा सकें. उन्होंने कहा, ''हमने खनन स्थलों पर गतिविधियां खोल दी हैं. कोई भी पंजाबी, पंजाब का आप नेता और कार्यकर्ता वीडियो बना सकता है, हालांकि हम किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा किसी भी नाटक की अनुमति नहीं देंगे.''

चन्नी ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ बड़ी हवेली खनन स्थल का दौरा किया, जहां गाद निकालने का काम चल रहा है. मौके पर चन्नी ने रेत ले जाने वाले ट्रक चालकों के साथ उनके द्वारा भुगतान की जा रही कीमत के बारे में जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी चालकों ने सरकार द्वारा तय कीमत के भुगतान की बात कही है, ऐसे में दिल्ली के आप नेताओं द्वारा किए जा रहे दावे झूठे हैं.

Haryana News: बीजेपी पर जमकर बरसी कुमारी शैलजा, संविधान की इज्जत नहीं करने का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget