एक्सप्लोरर

Charanjit Singh Channi ने नवजोत सिद्धू को दिया करारा जवाब, विधायकों को दिलाया भरोसा

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार के खजाने पर सवाल उठाए थे. लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी ने अब सिद्धू को करारा जवाब दिया है.

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के सीएम बनने के बाद से ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) उनके कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं. चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को इशारों में ही सही लेकिन सिद्धू को करारा जवाब दिया है. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि विधायक राज्य के खजाने की चिंता नहीं करें और चुनाव से पहले लोगों के लिए जमकर काम करें.

दो दिन पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य के लोगों को बिजली दरों में बड़ी राहत देने का एलान किया था. इसके साथ ही चरणजीत चन्नी ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में भी 11 फीसदी की बढ़ोतरी की. चरणजीत सिंह चन्नी के इन दो फैसलों को चुनाव के मद्देनज़र अहम माना जा रहा है.

लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू ने सरकार को दोनों फैसलों पर सवाल खड़े किए. सिद्धू ने कहा कि पंजाब का खजाना पहले ही खाली है और चुनाव से दो महीने पहले लोगों को लॉलीपॉप देने की कोशिश की जा रही है.

चरणजीत चन्नी ने क्या कहा?

मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से विधायकों और बड़े नेताओं की एक बैठक बुलाई गई. इस बैठक में चरणजीत चन्नी ने कहा, ''पंजाब का खजाना बिल्कुल सही है. पिछले एक महीने में हमने काफी अच्छा काम किया है. हमारी सरकार को लेकर लोग पॉजिटिव हैं. आप लोग किसी की परवाह नहीं करें और अच्छा काम करना जारी रखें.''

बता दें कि सिद्धू की बगावत को देखते हुए ही कांग्रेस पार्टी ने अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाया था. लेकिन सीएम बदलने का बाद भी सिद्धू का गुस्सा कम नहीं हुआ है. इससे पहले सिद्धू ने चन्नी सरकार की कुछ नियुक्तियों पर सवाल खड़े करते हुए पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. सिद्धू का इस्तीफा हालांकि स्वीकार नहीं हुआ.

क्या Punjab Congress के साथ दोबारा जुड़ेंगे प्रशांत किशोर? सामने आई अहम जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget