एक्सप्लोरर

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी ने दिए नवजोत सिद्धू से सुलह के संकेत, कहा- हर त्याग करने को हूं तैयार

Punjab News: पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी के झगड़े ने कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा रखी है. चन्नी ने सुलह की ओर कदम बढ़ाया है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी अपने दो शीर्ष नेताओं नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) और चरणजीत सिंह चन्नी की आंतरिक कलह से जूझ रही है. चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने हालांकि अब नवजोत सिंह सिद्धू के साथ सुलह के संकेत दिए हैं. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि वह नवजोत सिंह सिद्धू के लिए कोई भी त्याग करने को तैयार हैं.

नवजोत सिंह सिद्धू के साथ चल रही कलह पर चरणजीत सिंह चन्नी ने चुप्पी तोड़ी है. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ काम करने के लिए तैयार हैं. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उन्हें सिद्धू के लिए कोई भी त्याग करने से गुरेज नहीं हैं. 

मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उनके और सिद्धू के बीच चल रहे शीतयुद्ध की पृष्ठभूमि में आयी है. सिद्धू अपनी ही पार्टी की राज्य सरकार की अक्सर आलोचना करते रहते हैं. सरकार के खिलाफ सिद्धू की प्रतिकूल टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर चन्नी ने कहा कि वह पार्टी के एक वफादार सिपाही हैं और पूरी ईमानदारी के साथ कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं.

सिद्धू बना रहे हैं दबाव

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह पार्टी का हर आदेश मानने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ''मैं सिद्धू साहब के साथ काम करने के लिए तैयार हूं और मैं पहले से ही यह कर रहा हूं. मैं पार्टी के लिए कोई भी त्याग करने के लिए हमेशा तैयार हूं. पार्टी मुझे जो भी कहेगी मैं उसका पालन करूंगा.''

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से कांग्रेस हाईकमान पर चुनाव से पहले सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी हालांकि डैमेज कंट्रोल करने की स्थिति में है और वह चन्नी और सिद्धू दोनों के साथ ही चुनाव मैदान में उतरना चाहती है.

Punjab News: संयुक्त समाज मोर्चा में पड़ी फूट, AAP के साथ गठबंधन पर बंटी हुई है नेताओं की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget