एक्सप्लोरर

चरणजीत सिंह चन्नी ने अमरिंदर सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बताया क्यों फायदे में रहेगी कांग्रेस

Punjab News: अमरिंदर सिंह पर चरणजीत सिंह चन्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. चरणजीत चन्नी ने बताया है कि क्यों कैप्टन अकाली दल के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं करते थे.

Punjab News: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने पहली बार कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर हमला बोला है. चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया है कि अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) का अलग होना कांग्रेस पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होगा. इसके साथ ही चरणजीत चन्नी ने आरोप लगाया कि अमरिंदर सिंह हमेशा टॉप पर रहना चाहते हैं और वह किसी के साथ मिलकर काम नहीं कर सकते.

अमरिंदर सिंह 1984 में भी कांग्रेस (Congress) पार्टी से अलग हो गए थे. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ''यह पहला मौका तो है नहीं जब अमरिंदर सिंह कांग्रेस से अलग हुए हैं. वो ऐसा पहले भी कर चुके हैं. कांग्रेस में वापसी के बाद उन्हें राज्य अध्यक्ष बनाया गया. कैप्टन हमेशा टॉप पर रहना चाहते हैं और वो लोगों के साथ मिलकर काम नहीं कर सकते.''

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में चरणजीत चन्नी ने अमरिंदर सिंह के जाने से कांग्रेस को फायदा होने का दावा किया. पंजाब के सीएम ने कहा, ''अमरिंदर सिंह अकाली दल के साथ मिले हुए थे. उन्होंने उन वादों पर काम नहीं किया जिनसे अकाली दल को नुकसान होता. हमें इसी वजह से अमरिंदर सिंह से लड़ना पड़ा. आखिरकार उन्हें हटाया गया और हम वादे पूरे कर रहे हैं. इस बात से कांग्रेस को फायदा होगा.''

पंजाब के पहले दलित सीएम हैं चरणजीत चन्नी

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को कांग्रेस ने सितंबर में सीएम पद से हटा दिया था. चरणजीत सिंह चन्नी राज्य के पहले दलित सीएम बने हैं. चरणजीत सिंह चन्नी ने सीएम बनने के बाद चुनाव को देखते हुए बिजली दरो में कटौती और पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने जैसे बड़े काम किए हैं.

चरणजीत सिंह चन्नी के लिए हालांकि बीते दो महीने आसान नहीं रहे हैं. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू चन्नी सरकार के कामकाज पर सवाल उठा चुके हैं. राज्य में नेताओं की आपसी लड़ाई की वजह से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं.

क्या कांग्रेस में वापसी करेंगे Amarinder Singh? सोनिया गांधी से मिलने के दावों पर तोड़ी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
Embed widget