एक्सप्लोरर

Charanjit Singh Channi सरकार पर सिद्धू ने फिर बोला जमकर हमला, इन फैसलों पर खड़े किए सवाल

Charanjit Singh Channi की सरकार को नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर से निशाने पर लिया है. सिद्धू का सरकार के कई फैसलों पर सवाल खड़े किए.

Punjab News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने हालांकि एक बार फिर से चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार पर हमला बोला है. सिद्धू का कहना है कि 50 दिन में ड्रग्स पर SIT की रिपोर्ट क्यों नहीं खुली है.

सिद्धू की ओर से शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी. सिंद्धू ने कहा, ''2017 में दो मुद्दों पर पंजाब सरकार गई थी और 2021 में इन्ही दोनों मुद्दों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह गये. दोनों मुद्दे बेअदबी और ड्रग्स आज भी खड़े हैं. मौजूदा डीजीपी IPS सहोता ने 2015 में SIT जाँच की थी. दो युवकों को टॉर्चर किया. उसको कैसे DGP का चार्ज दिया जा सकता है.''

सिद्धू ने चन्नी सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, ''कैसे बादलों के प्रिय अफ़सर और वकील कांग्रेस सरकार के डीजीपी और एजी हो सकते हैं? किस मुंह से इन दोनों के रहते मैं वर्कर के बीच जा सकता हूं? दोनों को हटने दो फिर पंजाब में पार्टी का जोश खुद बदल जाएगा.''

चन्नी सरकार पर जमकर बरसे

सिद्धू यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा, ''50 दिन में ड्रग्स पर एसआईटी की रिपोर्ट क्यों नहीं खुली? लोगों को गांव गांव जाकर क्या जबाव देंगे? क्यों लोगों से की बातें भूल गए? बेअदबी को लेकर अब तक तीन एसआईटी, 7 एफआईआर, दो कमीशन और 6 साल. फिर यही अफ़सर मिले इंसाफ़ देने के लिए.''

सिद्धू ने बिना नाम लिए चन्नी सरकार के कुछ फ़ैसलों की जमकर आलोचना की. चन्नी सरकार से सिद्धू ने कहा कि ''बिजली के दाम इतने क्यों थे? किसने कमीशन खाया ? वाइट पेपर लेकर आयो ताकि जनता को पता चले किसने क्या क्या किया? मैं मुद्दों की बात करता हूँ यह पंजाब की बात है, कुछ पर्सनल नहीं है?''

सिद्धू ने कहा कि उम्मीद है पंजाब सरकार VAT घटाने को लेकर कोई अच्छा फ़ैसला करेगी. सिद्धू ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 100 सीटें जीताने का दावा भी किया.

Navjot Singh Sidhu ने वापस लिया इस्तीफा, लेकिन काम संभालने के लिए रखी शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab politics: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू वोट बैंक पर सबकी नजर, हिंदुओं को रिझाने में AAP सबसे आगे
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू वोट बैंक पर सबकी नजर, AAP सबसे आगे
पंजाब चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की तैयारी में मनीष तिवारी? कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की तैयारी में मनीष तिवारी? कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका!
पंजाब कांग्रेस के चीफ बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी को मिली ये जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस के चीफ बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी को मिली ये जिम्मेदारी
Punjab News: महिलाओं के लिए 1000 रुपये की योजना शुरू, विपक्ष ने कर्ज और देरी पर उठाए सवाल
पंजाब: महिलाओं के लिए 1000 रुपये की योजना शुरू, विपक्ष ने कर्ज और देरी पर उठाए सवाल

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget