एक्सप्लोरर

Punjab Politics: चन्नी vs मान की लड़ाई में राजा वडिंग की एंट्री, कहा- 'पुख्ता सबूत होंगे तो बारी-बारी...'

पंजाब सीएम भगवंत मान और पूर्व सीएम चन्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वंडिंग की एंट्री हुई है. उन्होंने कहा कि सीएम मान को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर नौकरी के बदले करोड़ों रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है. इसके बाद से ही दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग बढ़ती जा रही है. मामले को लेकर अब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amrinder Singh Raja Warring) चन्नी के समर्थन में उतरे हैं.

'हो सकता है कोई फोटो हो..'

वडिंग ने सीएम मान पर निशाना साधते हुए कहा, 'ऐसी फिल्मी स्टोरी बनाने का कोई मतलब नहीं है. ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है. सीएम मान को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए. हो सकता है पूर्व सीएम चन्नी की किसी शख्स के साथ फोटो हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो उस शख्स को जानते हो. क्योंकि हर किसी ना किसी राजनेता के साथ लोग फोटो खिंचवाने के लिए आते हैं. अगर 2 करोड़ रुपये देकर नौकरी लेने की पेशकश की गई है तो जरूर वो कोई बड़ी नौकरी होगी. लेकिन आज तक वहां नौकरी पर लगे किसी और कर्मचारी की शिकायत क्यों नहीं आई है?'

‘कोई पुख्ता सबूत है ही नहीं’

वडिंग ने कहा, 'सबको अपनी पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए. अपना मजाक सब अपने आप बनाने में लगे हुए हैं. इस मामले को लेकर अगर कोई पुख्ता सबूत होंगे तो बात कर सकते हैं. वडिंग ने कहा कि अगर भांजे या भतीजे ने कोई गलत काम किया भी है तो इसमें पूर्व सीएम चन्नी का क्या दोष है? उन्होंने कहा कि अगर कल को मेरा भी बेटा कोई गलत काम करता है तो उसका हर्जाना भी उसे ही भुगतना पड़ेगा. लेकिन सीएम मान का बार-बार ऐसी बात करने का कोई मतलब नहीं है.'

31 मई तक का दिया अल्टीमेटम

आपको बता दें कि सीएम मान द्वारा सरकारी नौकरी के बदले क्रिकेटर से 2 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में सीएम मान ने चन्नी को 31 मई दोपहर 2 बजे तक का समय दिया गया है. सीएम मान ने कहा है कि चन्नी खुद इस मामले की जानकारी सार्वजनिक करें. वरना वो खुद सारे फोटो, मुलाकात की जगह और अन्य जानकारी सार्वजनिक कर देंगे.

यह भी पढ़ें: PSEB 10th Result 2023: पंजाब में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों को बोलबाला,जानें रिजल्ट की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget