एक्सप्लोरर

Chandigarh News: चंडीगढ़ के PGI में आयुष्मान योजना के तहत नहीं शुरू हुआ इलाज, लोगों ने बयां की परेशानी

Punjab News: चंडीगढ़ के PGI में आज भी आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज नहीं किया जा रहा है. जिसकी वजह से गरीब लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Chandigarh News: चंडीगढ़ (Chandigarh) पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGI) में आज यानि गुरुवार को भी आयुष्मान योजना (Ayushman Card Scheme) के तहत इलाज शुरू नहीं हुआ है. इसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उनका कहना है कि, योजना के तहत इलाज नहीं मिलने की वजह से गरीब लोग प्राईवेट असपतालों में इलाज कराने को मजबूर है.

दवाईयों पर खर्च होते हैं हजारों रुपए - मरीज

अस्पताल में भर्ती एक मरीज लखवीर कौर ने बताया कि, उनकी बीमारी के इलाज के लिए 3 हजार की दवाईयां महीने की आती है. जिसे हमें बड़ी मुश्किल हो रही है. उन्होंने बताया कि वो, बहुत गरीब है और परिवार का गुजारा करना भी मुशिकल हो जाता है. ऐसे में महंगे इलाज और दवाईयों के लिए वो पैसे कहां से लाएंगे.  

Upasna Singh On Harnaz Kaur Sandhu: मुश्किलों में घिरीं मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू, इस दिग्गज कलाकारा ने किया केस

इलाज के लिए दर-दर भटक रहे आप के वर्कर

वहीं एक और मरीज के रिश्तेदार ने कहा कि, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कुछ नहीं किया है. अगर कुछ किया होता तो इलाज शुरू हो जाना था. सरकार ने लोगों के गुस्से को ठंडा करने के लिए जल्द से जल्द बयान जारी कर दिया है. हम आप के वर्कर है फिर भी हम दर-दर भटक रहे हैं. हमारी सरकार होने के बावजूद हम इलाज के लिए धक्के खा रहे है.

बच्चे के ऑपरेशन के लिए जुटाए पैसे

इसके अलावा एक मरीज ने बताया कि, मैं पटियाला से आया हूं और यहां आकर पता चला कि कार्ड नहीं चल रहा. हमारा तीन साल का बच्चा है जिसके दिल में छेद था और आपरेशन होना था. वहीं कार्ड नहीं चलने पर पीजीआई ने मौके पर पैसे मांग लिए. जिसके बाद मैंने मुश्किलों से 45 हजार इक्कठे किए और डाकटरों को दिए. तब जाकर बच्चे का इलाज शुरू हुआ.

Punjab Crime News: कनाडा के अपराध जगत में चलता है भारत का बोलबाला! टॉप 11 गैंगेस्टरों में से 9 पंजाब के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget