एक्सप्लोरर

Chandigarh News: कांग्रेस पार्टी को लगा तगड़ा झटका, मेयर पद के लिए बीजेपी के वोटों की संख्या में हुआ इजाफा

Chandigarh News: मेयर पद के लिए बीजेपी का दावा और मजबूत हो गया है. अब बीजेपी के वोटों की संख्या आम आदमी पार्टी के बराबर हो चुकी है.

Chandigarh News: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज करने वाली पार्षद हरप्रीत कौर बबला रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं. बबला के बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी और आम आदमी पार्टी के वोट की संख्या बराबर हो गई है.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में वार्ड संख्या 10 से पार्षद बनीं हरप्रीत ने अपने पति और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देविंदर बबला के साथ बीजेपी का दाम थाम लिया. इस मौके पर स्थानीय सांसद किरण खेर, बीजेपी की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष अरुण सूद और वरिष्ठ नेता संजय टंडन भी मौजूद थे. खट्टर ने हरप्रीत और उनके पति का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया और कहा कि यह खुशी की बात है कि दोनों ने कांग्रेस को छोड़ दिया.

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे 27 दिसंबर को घोषित किये गए थे, जिसमें खंडित जनादेश सामने आया है. निगम के 35 वार्ड में से आम आदमी पार्टी ने 14 पर जीत दर्ज की जबकि भाजपा ने 12, कांग्रेस ने आठ और शिरोमणि अकाली दल ने एक सीट जीती.

बीजेपी के पास बराबर हुए वोट

अब आम आदमी पार्टी के पास मेयर के लिए 14 वोट हैं. बीजेपी के पास अब 13 पार्षद हो गए हैं. इसके अलावा बीजेपी की सांसद किरण खैर भी वोट कर सकती हैं. इस तरह के बीजेपी के वोट की संख्या भी आम आदमी पार्टी के बराबर हो गई हैं.

इसके अलावा पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए यह बहुत बड़ा झटका है. कांग्रेस पार्टी को पार्षद के चुनाव में सबसे ज्यादा करीब 29 फीसदी वोट मिले थे. इसके बावजूद बीजेपी बढ़त बनाती नज़र आती रही है.

Punjab News: डिप्टी सीएम सुखविंदर रंघावा ने बयां किया अपना दर्द, बताया क्यों नवजोत सिद्धू हैं उनसे नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget