एक्सप्लोरर

Chandigarh MC Results 2021: केजरीवाल का जादू चलने के बावजूद निगम में बहुमत से कैसे पिछड़ गई AAP

Chandigarh MC Results 2021: आज सुबह जैसे ही चंडीगढ़ में वोटों की गिनती शुरु हुई तो सबकी नजरें निगम चुनाव के नतीजों पर जम गईं. इस बार चंडीगढ़ की जनता ने बदलाव के नाम पर वोट किया.

Chandigarh MC Results 2021: चंडीगढ़ नगर निगम के आज आए नतीजों से आम आदमी पार्टी (AAP) उत्साहित है. 'आप' ने पहली बार चुनाव लड़कर बड़ी जीत हासिल की है. विधानसभा चुनाव से पहले निगम की 35 सीटों में से 14 पर जीत आप के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है. आज सुबह जैसे ही चंडीगढ़ में वोटों की गिनती शुरु हुई तो सबकी नजरें निगम चुनाव के नतीजों पर जम गईं. 9 बजे से शुरु हुई गिनती के शुरुआती दौर में ही आप 4 सीटों पर आगे जा रही थी. जैसे-जैसे दिन बीतता रहा आप नेताओं और उमीदवारों के चेहरों पर खुशी  बढ़ती गई. इस बार चंडीगढ़ की जनता ने बदलाव के नाम पर वोट किया है. केजरीवाल का जादू इस बार चंडीगढ में चल निकला है.

जीते हुए उमीदवारों ने कहा कि चंडीगढ़ ब्यूटीफुल सिटी था लेकिन आज देश में शहर 66वें स्थान पर चला गया है. उन्होंने रैंकिंग में सुधार वापसी का सपना जताया. उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के मुद्दों पर आप को जीत मिली है. आप की इस जीत ने फिलहाल बाकी पार्टियों की नींद हराम कर दी है. चंडीगढ़ के पढ़े लिखे लोगों ने इस बार आप को मौका दिया है. आप कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि दिल्ली मॉडल पर चंडीगढ़ में जीत मिली. आप महिला कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में गंदगी, बढ़ती चोरी, बिजली और पानी के मुद्दों को अहम माना.

रिवायती पार्टियों ने चंडीगढ़ को 25 वर्षों से लूटा- चड्ढा

आप ने दावा किया है कि निगम में मेयर उनका ही बनेगा. राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि 25 वर्षों से रिवायती पार्टियों ने चंडीगढ़ को लूटा. साइकिल पर आने जानेवालों ने चंडीगढ़ को लूट कर बड़े-बड़े घर और लग्जरी गाड़ियां बना लीं लेकिन लोगों का कुछ नहीं किया. उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ कि मिली जीत एक ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है. अब पंजाब की जीत हमारा मकसद है और चंडीगढ़ के लोगों का मूड पंजाब के लोगों का होगा.

कांग्रेस ने 75-25 चलाकर पंजाब को लूटा है. खुशहाल पंजाब के लिए लोग अब एक मौका केजरीवाल को देना चाहते है. लोगों के दिल की आवाज इस बार कुछ और है. राघव चड्ढा ने अकाली दल और कांग्रेस के माफिया पर निशाना साधा. अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आप को जीत पर मुबारकबाद दी है. जीत की खुशी पर आप जश्न मना रही है, लेकिन बहुमत हासिल करने के लिए दूसरी पार्टियों का सहयोग जरूरी होगा.

बहुमत के बिना चंडीगढ़ की कुर्सी आप का बनी सपना

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी तरफ बीजेपी के होने से आप के लिए अब स्थिति काफी मुश्किल हो गई है क्योंकि बहुमत के बिना चंडीगढ़ की कुर्सी आप को नहीं मिल पाएगी और अब आप किसके साथ जाएगी ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा. आपको बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम के आए नतीजों में देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को 12 सीट पर जीत मिली है और कांग्रेस को 8 सीटें मिली हैं, वहीं अकाली दल ने 1 सीट पर जीत दर्ज की. 

Omicron in Delhi: ओमिक्रोन के कहर के बीच दिल्ली में आज से लगेगा नाइट कर्फ्यू, इन चीजों पर रहेगी छूट

Health Index में केरल टॉप पर, असम ने किया बड़ा उलटफेर, यूपी-बिहार के 'स्वास्थ्य' का हाल बेहाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget