एक्सप्लोरर

Chandigarh Mayor Election 2024: AAP के 3 पार्षद BJP में हुए शामिल तो CM केजरीवाल बोले, 'चुनाव नहीं जीत पाए तो खरीदने की कोशिश'

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में अधिकारी रहे अनिल मसीह सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए. इस दौरान सीजेआई ने सख्त टिप्पणी की. इस बीच दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने BJP पर वार किया है.

Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए. इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

केजरीवाल ने कहा, ''मेयर के इस्तीफा देने से यह साफ हो गया है कि चुनाव में धांधली हुई है, चुनाव जीत नहीं पाए तो अब हमारे पार्षदों को खरीदा जा रहा है, तोड़ा जा रहा है.''

मेयर का इस्तीफा

बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख तय थी. इससे पहले रविवार की रात को आप के तीन पार्षद नेहा, पूनम और गुरुचरण काला बीजेपी में शामिल हो गए. वहीं बीजेपी नेता मनोज सोनकर ने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया.

बीजेपी ने 30 जनवरी को मेयर पद के लिए हुए चुनाव में जीत हासिल की थी जिससे AAP और कांग्रेस के गठबंधन को झटका लगा था. आप और कांग्रेस ने रिजल्ट के बाद निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह पर मत पत्रों में छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए और इसका वीडियो जारी किया. मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और आज (सोमवार, 19 फरवरी) सुनवाई हुई.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 19 तारीख को अनिल मसीह पेश हों. कोर्ट में जब आज मसीह पेश हुए तो चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अनिल मसीह से पूछा कि आप कैमरे की तरफ क्यों देख रहे थे? इसपर मसीह ने कहा कि वहां बहुत शोर हो रहा था. पार्षद कैमरा-कैमरा चिल्ला रहे थे. तभी मैंने उधर देखा कि क्या बात है.

CJI ने पूछा कि आप बैलट पेपर खराब क्यों कर रहे थे. इसपर मसीह ने कहा कि मैं साइन कर रहा था. CJI ने फिर कहा कि लेकिन आप मार्क भी लगाते दिख रहे थे. इसपर मसीह ने कहा कि जिन पेपर में पहले से खराबी की गई थी. उन पर मैंने निशानी बनाई. इसके बाद CJI ने कहा कि आपको ऐसा करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं था. आप पर मुकदमा चलना चाहिए. CJI ने कहा किहम डिप्टी कमिश्नर को निर्देश देंगे कि वह एक निष्पक्ष निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करे. नए सिरे से चुनाव हो. निगरानी के लिए एक न्यायिक अधिकारी की भी नियुक्ति हो. कल सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी.

किसे कितनी सीटें?
35 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी के 14 पार्षद थे और AAP के 13 पार्षद थे. चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर को भी निगम के सदन में मतदान का अधिकार है. कांग्रेस के सात और शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद हैं.

सोनकर ने महापौर पद के लिए हुए चुनाव में AAP के पार्षद कुलदीप कुमार को हराया था. सोनकर को 16, जबकि कुमार को 12 वोट मिले थे. आठ वोट अवैध घोषित किए गए थे. इसके बाद कुलदीप कुमार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. शीर्ष अदालत ने पांच फरवरी को महापौर चुनाव कराने वाले निर्वाचन अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा था कि यह स्पष्ट है कि उन्होंने मतपत्रों में छेड़छाड़ की थी और उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए. 

(इनपुट भाषा से भी)

MP Politics: कमलनाथ के BJP में आने की अटकलों के बीच शिवराज से मिले मोहन यादव, सवाल पर ऐसा था CM का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget