एक्सप्लोरर

Punjab Politics: बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में वापसी करने वाले नेताओं पर कैप्टन अमरिंदर ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Lok Sabha Elections: कैप्टन अमरिंदर सिह के खेमें के नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी के बाद उनकी भी घर वापसी की खबरें सुर्खियां बनी हुई है. जिसपर खुद कैप्टन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Punjab News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मीडिया में आई उन खबरों को खारिज किया जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें कुछ नेताओं के पार्टी छोड़ने और कांग्रेस में फिर से शामिल होने की जानकारी थी. उन खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कैप्टन ने कहा कि ये खबरें न केवल आधारहीन हैं, बल्कि दुर्भावनापूर्ण हैं और जानबूझकर भ्रम पैदा करने के लिए प्रसारित की जा रही हैं. इन खबरों में यह भी कहा गया था कि इन नेताओं के पार्टी छोड़ने की योजना उनके घर पर बनी थी. 

‘सोच समझकर बीजेपी में शामिल होने का निर्णय किया था’
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह यह प्रतिक्रिया पंजाब बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं राज कुमार वेरका, बलबीर सिंह सिद्धू और गुरप्रीत कांगड़ के कांग्रेस में लौटने के फैसले के एक दिन बाद आई है. शिरोमणि अकाली दल के कुछ नेताओं के भी ऐसा करने की उम्मीद है. पिछले साल जून में बीजेपी में जाने से पहले वेरका, सिद्धू और कांगड़ पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री थे. एक बयान में कैप्टन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने सोच समझकर बीजेपी में शामिल होने का निर्णय किया था और यह फैसला बदलने वाला नहीं है.

खेमे के नेताओं की घर वापसी के बाद लगने लगे कयास
आपको बता दें कि 2022 के चुनावों में हार के बाद पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका, बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, हंस राज जोसन, कमलजीत सिंह ढिल्लों ने बीजेपी ज्वाइंन कर ली थी. लेकिन शुक्रवार को इन सभी ने घर वापसी करते हुए कांग्रेस का हाथ दोबारा थाम लिया. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में ये भी कयास लगाए जाने लगे कि कैप्टन अमरिंदर भी कांग्रेस में वापसी कर सकते है. लेकिन अब कैप्टन ने अपना रूख स्पष्ट कर दिया. वो बीजेपी में रहने वाले है. 

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: 'हरियाणा में खट्टर सरकार की खटारा नीतियों से बढ़ी गरीबों की संख्या', AAP सांसद सुशील गुप्ता का दावा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget