एक्सप्लोरर

Abohar News: तरनतारन में रॉकेट हमले के बाद अब अबोहर में मिलीं AK-47 राइफलें और पिस्टलें, कहीं कोई बड़ी साजिश तो नहीं

Punjab News; तरनतारन में रॉकेट लॉन्चर हमले के बाद अब अबोहर में हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद हुआ है. बीएसएफ ने दो एके 47 राइफल, 4 राइफल मैगजीन, 2 पिस्टल और 4 पिस्टल मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं.

Punjab News:  पंजाब के तरनतारन जिले में रॉकेट लॉन्चर से हमले के बाद अब अबोहर से एक बड़ा मामला सामने आया है. जहां बीएसएफ के जवानों ने दो एके 47 राइफल, 4 राइफल मैगजीन, 2 पिस्टल और 4 पिस्टल मैगजीन और कारतूस बरामद किए है. तरनतारन के मामले में पूरी तरह खुलासा भी नहीं हो पाया है और इतने बड़ी मात्रा में हथियारों का मिलना पंजाब में किसी बड़ी साजिश का अंदेशा जता रहा है. 

इससे पहले शुक्रवार रात तरनतारन जिले के एक पुलिस थाने पर हमला हुआ था. इसके बाद से ही इलाके की काउंटर इंटेलिजेंस और पंजाब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चला रखा है. तरनतारन के पट्टी, भिखीविंड, चोहला साहिब इलाकों में छापेमारी की जा रही है और संदिग्ध लोगों पर नजर भी रखी जा रही है. पुलिस ने इस सर्च ऑपरेशन के दौरान 7 लोगों को हिरासत में भी लिया है. उनसे अभी पूछताछ जारी है.

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट 
पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तरनतारन हमले के बाद अलर्ट जारी है. ऐसे में दोपहर 12 बजे के करीब जब अबोहर सेक्टर में जांच के हथियारों का जखीरा मिला तो इससे हड़कंप मच गया है. बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हथियार बरामद करने की सूचना दी है.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठने लगे सवाल
तरनतारन में रॉकेट लॉन्चर से हमले के बाद अब पंजाब में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे है कि इन अटैक के पीछे अपराधियों के इसादे क्या है. तरनतारन अटैक से कुछ महीने पहले मोहाली के सेक्टर-77 में आरपीजी पर भी अटैक किया गया था. आरपीजी का अटैक काफी पावरफुल माना जाता है. तरनतारन में हमले के बाद मोहाली में भी पुलिस अलर्ट पर है. प्रत्येक जोन में पीसीआर की गश्त 24 घंटे करने का फैसला किया गया है.वहीं एयरपोर्ट रोड से लेकर एयरफोर्स स्टेशन मुल्लांपुर और लालड़ू स्थित सेना के संस्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. 

यह भी पढ़ें: 

Tarn Taran Attack: तरनतारन में रॉकेट लॉन्चर के हमले पर केजरीवाल का बयान, कहा- दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget