एक्सप्लोरर

BSF Shot Pak Drone: BSF ने फयरिंग कर मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, इलाके में शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर में पाकिस्तानी ड्रोन को फायरिंग कर मार गिराया है. फिलहाल तालाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि ड्रोन के जरिए कोई ड्रग्स या हथियार तो नहीं गिराए गए हैं.

BSF Shot Pakistani Drone: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान से आए एक ड्रोन को गोलीबारी कर मार गिराया है. जानकारी के मुताबिक ड्रोन देर रात को भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ था. फिलहाल आसपास के इलाके में तालाशी अभियान चलाया जा रहा है. बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है.

बीएसएफ ने बताया कि 7-8 फरवरी की देर रात के दौरान, पंजाब के अमृतसर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने बीओपी बाबापीर के एओआर में पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले एक ड्रोन का पता लगाया. इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की और सभी काउंटर-ड्रोन उपायों को तैनात किया.

सोमवार को भी दिखा था ड्रोन

बीएसएफ ने बताया कि गोलीबारी के चलते पाक वापस लौट रहा ड्रोन अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार पाकिस्तानी क्षेत्र में गिर गया. घटना के बाद जवानों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और फिलहाल आसपास के इलाके में तालाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं ड्रोन के जरिए कोई ड्रग्स या हथियार तो नहीं गिराए गए हैं. पाकिस्तान अपनी घुसपैठ की कोशिशों से बाज नहीं आ रहा है और इसी कड़ी में उसने सोमवार को भी पंजाब के तरन तारन में ड्रोन भेजा था. लेकिन भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के दाखिल होते ही बीएसएफ (BSF) के जवानों ने फायरिंग कर दी जिसके बाद ड्रोन को वापस लौटना पड़ा था.

बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया यह ड्रोन देर रात तरन तारन के भिखिविंड सेक्टर में तैनात बीएसएफ की 71 बटालियन की पोस्ट बाबा पीर की तरफ से दाखिल हुआ था. गौरतलब है की पाकिस्तानी तस्कर अक्सर भारत की सीमा में ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार भेजने की कोशिश करते हैं. इसी तरह के प्रयास को विफल करते हुए पिछले हफ्ते भी बीएसएफ ने अमृतसर में ही एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था. 

ये भी पढ़ें: Sangrur: पंजाब की सड़कों पर झाड़ू लगा रहा गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर, हालत देखकर आपको भी लगेगा Shock!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे
पंजाब में SIR के बाद वोटरों की संख्या 2.14 करोड़, हटाए गए 13.6 लाख नाम
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget