एक्सप्लोरर

Punjab Politics: संसद से भी 'गायब' रहे सनी देओल, मात्र 2 दिन आए नजर, गुरदासपुर में लगे थे गुमशुदगी के पोस्टर

बीजेपी सांसद सनी देओल पर अक्सर अपने लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर ना जाने के आरोप तो पहले ही लगते रहे है. अब पता चला है कि उनकी संसद में ओवरऑल अटेंडेंस महज 20 फीसदी रही है.

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है. उनके ऊपर अपने लोकसभा क्षेत्र में ना जाने के आरोप तो अक्सर लगते ही रहे है. अब पता चला है कि वो अपने लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर से नहीं बल्कि संसद से भी दूर ही रहे है. उनकी संसद में ओवरऑल अटेंडेंस महज 20 फीसदी रही है. इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ और 6 अप्रैल को समाप्त हुआ. ABP LIVE की सहयोगी वेबसाइट सांझा के अनुसार इस बजट के दौरान 23 बैठकें हुई. इन 23 बैठकों में से सनी देओल सिर्फ दो दिन के लिए उपस्थित हुए यानी की 21 दिन वो संसद से गायब रहे.

ओम बिरला से की थी एक्शन की मांग

फिल्म अभिनेता सनी देओल ने 2019 में राजनीतिक सफर का आगाज किया था. गुरदासपुर से बीजेपी की सीट पर 84 हजार वोट सनी देओल ने जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन कभी अपने लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर लौटकर नहीं गए. इससे वहां के लोगों में आक्रोश बढ़ता गया तो विपक्षी पार्टियों के नेता भी इसे मुद्दा बनाने लगे. वहीं अब कुछ महीने पहले ही गुरदासपुर के लोगों ने पत्र लिखकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से सनी देओल की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी. पत्र में कहा गया था कि गुरदासपुर की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ उन्हें चुना था लेकिन वो यहां की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाए. इसलिए उन्हें अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द की जाए.

गुमशुदगी के भी लग चुके हैं पोस्टर

वहीं आपको बता दें कि सनी देओल उनके लोकसभा क्षेत्र में लोगों का विरोध समय-समय पर नजर आता रहा है. गुरदासपुर में सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए जा चुके है. गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा ही राष्ट्रपति को पत्र लिखकर सनी देओल की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की जा चुकी है. पत्र में कहा गया था कि गैर जिम्मेदार लोकसभा सदस्य को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है.

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब में बारिश से 14 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने केंद्र से मांगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget