एक्सप्लोरर

BJP ने पंजाब में किए बड़े बदलाव, पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की बेटी कोे मिला अहम पद

BJP की पंजाब इकाई द्वारा जारी सूची के अनुसार, पार्टी के 21 सदस्यीय कोर ग्रुप में शामिल अन्य नेताओं में कांग्रेस के पूर्व नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी शामिल हैं.

Punjab News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पंजाब इकाई में फेरबदल करते हुए रविवार को नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की जिसमें अनुभवी और युवा, दोनों तरह के नेता शामिल हैं.

इससे दो महीने पहले सुनील जाखड़ को पंजाब इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था. BJP ने पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व सांसद विजय सांपला, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष तथा शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक चरणजीत सिंह अटवाल को अपने कोर ग्रुप में शामिल किया है.

अविनाश राय खन्ना और तीक्ष्ण सूद शामिल
BJP की पंजाब इकाई द्वारा जारी सूची के अनुसार, पार्टी के 21 सदस्यीय कोर ग्रुप में शामिल अन्य नेताओं में कांग्रेस के पूर्व नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, राज कुमार वेरका और केवल सिंह ढिल्लों, BJP के पूर्व पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, अविनाश राय खन्ना और तीक्ष्ण सूद शामिल हैं.

Haryana Politics: INLD के I.N.D.I.A. में शामिल होने की अटकलों के बीच JJP का बड़ा जुबानी हमला, कहा- अब उनकी गोदी में...

पार्टी के नेता सुभाष शर्मा, सुरजीत कुमार ज्याणी, के डी भंडारी और राजेश बाघा तथा पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद खन्ना, फतेहजंग सिंह बाजवा, बलबीर सिंह सिद्धू और गुरप्रीत सिंह कांगड़ को BJP का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

सूची के अनुसार, राकेश राठौर, दयाल सिंह सोढ़ी, अनिल सरीन, जगमोहन सिंह राजू और परमिंदर सिंह बरार को BJP का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है.

राज्य के 12 नए सचिवों में शामिल प्रमुख नेताओं में पूर्व कांग्रेस विधायक हरजोत कमल, शिवराज चौधरी, संजीव खन्ना, दामन थिंद बाजवा, रेनू कश्यप तथा करणवीर सिंह टोहरा हैं.

अमरिंदर सिंह की बेटी को भी जिम्मा
अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर BJP के पंजाब महिला मोर्चा का नेतृत्व करेंगी जबकि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी एस आर लधर को पार्टी की अनुसूचित जाति शाखा का प्रमुख बनाया गया है.

शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक अमरपाल सिंह को प्रदेश इकाई के ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी दी गयी है. वह फरवरी में BJP में शामिल हुए थे.

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, राज्य के प्रभारी विजय रुपाणी और राज्य के सह-प्रभारी नरेंद्र रैना तथा संगठन महासचिव मंथरी श्रीनिवासुलु पार्टी की पंजाब इकाई की कोर समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य हैं.

पार्टी की पंजाब इकाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि इन नियुक्तियों को BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा ने स्वीकृति दे दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget