एक्सप्लोरर

Haryana: क्या हरियाणा में JJP से गठबंधन टूटना तय? BJP ने अब इस बात पर फोकस करने की बनाई रणनीति

Haryana Election: गठबंधन की सरकार में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को पार्टी की तरफ से इशारा मिल चुका है. पार्टी ने इशारा कर दिया है कि अगर चौटाला चाहें तो गठबंधन से बाहर जा सकते हैं.

Haryana News: 2019 में पूर्ण बहुमत हासिल करने में चूक जाने के कारण दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (JJP) से गठबंधन कर हरियाणा में सरकार बनाने वाली बीजेपी अब 2014 की तरह राज्य में गैर-जाट राजनीति की तरफ लौटने का मन बना चुकी है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, जेजेपी नेता एवं गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को पार्टी की तरफ से यह इशारा कर दिया गया है कि अगर वह चाहें तो गठबंधन से बाहर जा सकते हैं, क्योंकि अब बीजेपी उन्हें कुछ भी नया देने को तैयार नहीं है.

सूत्रों के मुताबिक, 2019 के विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने में चूक जाने वाली बीजेपी ने अब 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गैर-जाट मतदाताओं पर ज्यादा फोकस करने का मन बना लिया है. बीजेपी ने हरियाणा में निर्दलीय विधायकों के बल पर सरकार बचाने और गैर-जाट मतदाताओं के बल पर राज्य में राजनीतिक जमीन बचाने का प्लान तैयार कर लिया है और पार्टी इसी रोडमैप को लेकर एक साथ कई स्तरों पर लगातार काम कर रही है.

Haryana Vidhan Sabha Chunav: हरियाणा में चुनावी सरगर्मियां तेज, हुड्डा के गढ़ में सुरजेवाला का शक्ति प्रदर्शन, जानिए क्या है रणनीति

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के पास फिलहाल 41 विधायक हैं, जबकि जेजेपी के विधायकों की संख्या 10 है. अगर जेजेपी सरकार से अलग होती है तो बीजेपी को सरकार बचाने के लिए कम से कम 5 विधायकों की जरूरत और पड़ेगी. यही वजह है कि कुछ दिनों पहले हरियाणा बीजेपी के प्रभारी बिप्लब देब ने हरियाणा के निर्दलीय विधायक धरमपाल गोंदर, राकेश दौलताबाद, रणधीर सिंह, सोमवीर सांगवान और हलोपा प्रमुख एवं विधायक गोपाल कांडा से मुलाकात कर यह सुनिश्चित कर लिया है कि जेजेपी के गठबंधन से अलग होने के बाद सरकार गिरने की नौबत न आए. गोपाल कांडा और सभी 7 निर्दलीय विधायकों के बल पर बीजेपी का आंकड़ा 49 तक पहुंच जाता है.

वहीं 2019 की तरह 2024 में भी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने और विधानसभा चुनाव में अपने दम पर बहुमत हासिल करने यानी हरियाणा में राजनीतिक जमीन बचाने के लिए बीजेपी ने गैर जाट मतदाताओं पर फोकस करने की रणनीति बनाई है.

माना जाता है कि हरियाणा में जाट मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत के लगभग है. दावा यह भी किया जाता है कि जाट मतदाता प्रदेश की 35 विधानसभा सीटों पर जीत-हार तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है. लेकिन बीजेपी अब राज्य में अपने परंपरागत माने जाने वाले वोट बैंक के साथ-साथ जाटों को छोड़कर अन्य सभी वर्गो के मतदाताओं पर खास फोकस करने जा रही है. बीजेपी की नजर खासतौर पर मायावती यानी बसपा के वोट बैंक पर है. हरियाणा में जाटों के बाद सबसे बड़ा वोट बैंक दलितों का है. राज्य में 21 प्रतिशत के लगभग मतदाता दलित वर्ग से आते हैं और यही वजह है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीतने वाली बसपा को भी राज्य में 4.14 प्रतिशत वोट मिला था.

बीजेपी की यह रणनीति है कि राज्य में गैर-जाट यानी दलित, ब्राह्मण, बनिया, पंजाबी, सिख जाट, गुज्जर और अहीर जैसे मतदाताओं को लुभाया जाए, जिनकी संख्या कुल मिलाकर 69 से 71 प्रतिशत के आसपास बैठती है. बीजेपी के रणनीतिकारों का मानना है कि हरियाणा में जाट वोटों के कई दावेदार हैं और इनका बंटना तय है. पार्टी यह भी मानकर चल रही है कि किसान आंदोलनों और पहलवानों के आंदोलन की वजह से उसे जाटों का वोट मिलने की संभावना बहुत कम है और ऐसे में दूसरे वर्ग के मतदाताओं पर फोकस करने से पार्टी को ज्यादा लाभ मिल सकता है.

बता दें कि 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 47 सीट जीतकर पहली बार अपने दम पर अकेले हरियाणा में सरकार बनाया था, लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में उसकी सीटों की संख्या घटकर केवल 40 ही रह गई थी. बहुमत हासिल नहीं हो पाने के कारण ही उस समय बीजेपी को जेजेपी से समर्थन लेना पड़ा और समर्थन के बदले में दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनाना पड़ा. लेकिन बीजेपी अब इस गठबंधन के भार को बहुत ज्यादा झेलने को तैयार नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget