एक्सप्लोरर

Haryana Elections 2024: हरियाणा में BJP ने किया प्रभारी का ऐलान, इन नेताओं को दी जिम्मेदारी

हरियाणा में बीजेपी को लोकसभा चुनाव में झटका लगा है. ऐसे में इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के सामने कई चुनौतियां हैं. इस बीच BJP ने उम्मीदवार की घोषणा की है.

Haryana BJP Incharge: बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (17 जून) को प्रभारी की घोषणा की. पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी और बिप्लब कुमार देब को सह प्रभारी नियुक्त किया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बिहार समेत कई राज्यों में बीजेपी की जीत में भूमिका निभा चुके हैं. वहीं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब हरियाणा के प्रभारी रह चुके हैं.

बता दें कि हरियाणा में बीजेपी को 2019 के मुकाबले लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा है. पार्टी को 10 में से पांच सीटें मिली है. बीजेपी ने 2019 में 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी. ऐसे में इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के सामने कई चुनौतियां हैं.

किसे कितने वोट?

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है. बीजेपी को 46.11 और कांग्रेस को 43.67 फीसदी वोट मिले हैं. विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस, जेजेपी और आईएनएलडी से है.

चुनाव से पहले फेरबदल

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले जेजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था और अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. साथ ही पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया और उनकी जगह नायब सिंह सैनी को कमान दी. खट्टर ने लोकसभा चुनाव में करनाल सीट से जीत दर्ज की. मोदी सरकार में खट्टर को दो अहम विभाग शिक्षा और ऊर्जा मिले हैं. 

क्या बोले नायब सिंह सैनी?

धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हरियाणा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुभकामनाएं दी.

उन्होंने एक्स पर लिखा, ''विधानसभा चुनाव के निमित्त केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी और लोकसभा सांसद बिप्लब देब को सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं.''

जालंधर पश्चिम सीट पर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, AAP के पूर्व नेता को टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab politics: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू वोट बैंक पर सबकी नजर, हिंदुओं को रिझाने में AAP सबसे आगे
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू वोट बैंक पर सबकी नजर, AAP सबसे आगे
पंजाब चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की तैयारी में मनीष तिवारी? कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की तैयारी में मनीष तिवारी? कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका!
पंजाब कांग्रेस के चीफ बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी को मिली ये जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस के चीफ बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी को मिली ये जिम्मेदारी
Punjab News: महिलाओं के लिए 1000 रुपये की योजना शुरू, विपक्ष ने कर्ज और देरी पर उठाए सवाल
पंजाब: महिलाओं के लिए 1000 रुपये की योजना शुरू, विपक्ष ने कर्ज और देरी पर उठाए सवाल

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Baby do die do Review: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी, ऐसी फीमेल 'हिटवुमन' देखी नहीं होगी
बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget