एक्सप्लोरर

Punjab News: ज्ञानी हरप्रीत सिंह के बयान का सीएम भगवंत मान ने किया विरोध, कहा- भाईचारे का संदेश दिया जाना चाहिए

Punjab News: अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि हर एक सिख को लाइसेंस वाला हथियार रखना चाहिए. इस बयान का विरोध शुरू हो गया है.

Punjab News: अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के एक बयान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. हरप्रीत सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा कि ऐसे समय में प्रत्येक सिख को एक लाइसेंसी आधुनिक हथियार रखना चाहिए. हरप्रीत सिंह के बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आपत्ति जताई है. भगवंत मान ने कहा हि हरप्रीत सिंह को उन्हें शांति और भाईचारे का संदेश देना चाहिए. कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी जत्थेदार के बयान पर आपत्ति जताई.

बता दें कि अकाल तख्त सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था है. सिंह ने एक वीडियो संदेश में कहा, ''यहां तक कि आज भी, विशेष तौर पर सिख लड़कों और लड़कियों को गुरु हरगोबिंद सिंह जी के आदेश का पालन करने की जरूरत है. उन्हें तलवारबाजी और बंदूक चलाने का प्रशिक्षण लेना चाहिए. प्रत्येक सिख को वैध तरीके से लाइसेंसी आधुनिक हथियार हासिल करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि ऐसा समय है और ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है.''

अमरिंदर सिंह राजा ने भी की आलोचना

जत्थेदार की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री मान ने तीखी प्रतिक्रिया जतायी और उनसे ऐसे संदेश नहीं देने को कहा. मान ने ट्वीट किया, ''माननीय जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब जी, हथियार को लेकर आपका बयान. जत्थेदार जी, आपको हथियार रखने के संदेश के बजाय गुरबानी के सरबत दा भला का संदेश सभी तक पहुंचाना चाहिए. हमें आधुनिक हथियार के संदेश के बजाय शांति, भाईचारे और आधुनिक विकास का संदेश देना चाहिए.''

वडिंग ने सिंह को उनके बयान को लेकर अकाल तख्त के जत्थेदार के पद से हटाने की मांग की. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि जत्थेदार साहिब द्वारा तथ्यों को ठीक तरह से समझाये बिना युवाओं को आधुनिक हथियारों से लैस होने का संदेश देना सांप्रदायिक सौहार्द्र के लिए हानिकारक है.

Haryana में कांग्रेस को मिली मजबूती, आठ पूर्व विधायकों ने थामा पार्टी का हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget