एक्सप्लोरर

Punjab Politics: सीएम CM भगवंत मान बोले- 'भ्रष्ट दलों के नेता मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं क्योंकि...'

Punjab News: सीएम मान ने पंजाब के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में भ्रष्ट तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है.

Ludhiana:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि 'भ्रष्ट दलों' के नेता उनके खिलाफ 'साजिश रच रहे' हैं क्योंकि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ धर्मयुद्ध शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि 'भ्रष्टाचार पंजाब और उसके लोगों का दुश्मन है.' उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में भ्रष्ट तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है.

लुधियाना में सभा को संबोधित कर रहे थे मुख्यमंत्री

सीएम मान ने यहां पंजाब के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के उद्घाटन के मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ धर्मयुद्ध शुरू किया है, जिसके कारण 'भ्रष्ट दलों' के नेता उनके खिलाफ 'साजिश रच रहे हैं'. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान से चकित भ्रष्ट नेता उनके खिलाफ अपमानजनक और व्यक्तिगत टिप्पणी करके बहुत नीचे गिर रहे हैं, लेकिन यह उन्हें राज्य से भ्रष्टाचार का सफाया करने से नहीं रोक पाएगा.

बुद्ध नाले' में प्रदूषण  पूर्व की सरकारों की मूर्खता की वजह से 

सीएम ने कहा कि जिसने भी पंजाब और उसके लोगों का पैसा लूटा है, उसे राज्य के खिलाफ उनके 'पापों' के लिए जवाबदेह बनाया जाएगा. 'सरकार आपके द्वार' योजना पर, मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिकारी, विशेष रूप से उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त, अपने क्षेत्र के दौरे करें विशेष रूप से गांवों में और लोगों के साथ बातचीत करें. मान ने कहा कि लोगों को सुशासन सुनिश्चित करने के अलावा उनके दैनिक कार्यों को आसानी से करने में सुविधा देना समय की मांग है. एसटीपी के अलावा, मुख्यमंत्री ने यहां 'बुद्ध नाले' की सफाई और कायाकल्प के लिए अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया. मान ने 'बुद्ध नाले' में प्रदूषण पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि यह राज्य में एक के बाद एक आने वाली सरकारों की 'मूर्खता' का नतीजा है. नाले का प्रदूषित जल सतलज नदी में गिरता है.

CM मान ने किया परियोजनाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलालाबाद के गांव इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, लेकिन जलालाबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कभी भी इस समस्या को हल करने के लिए कुछ नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप लोगों को परेशानी हुई. उन्होंने कहा कि 225 मिलियन लीटर प्रति दिन की क्षमता वाला एसटीपी शहर में बुद्ध नाला की सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नाले का 14 किलोमीटर हिस्सा शहर से होकर गुजरता है और इसकी सफाई के लिए एक विस्तृत परियोजना तैयार की गई है. मान ने एसटीपी सहित कुल मिलाकर 'बुद्ध नाला' की सफाई और कायाकल्प के लिए 315.50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

ये भी पढ़ें : - Punjab: किसानों को मान सरकार दे रही ये बड़ा तोहफा, इस तारीख तक करें आवेदन और ऐसे उठाएं लाभ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget