एक्सप्लोरर

Ram Rahim की फरलो पर भगवंत मान बोले- कानून अपना काम कर रहा है

Punjab Election: राम रहीम की फरलो को पंजाब विधानसभा चुनाव के साथ जोड़ा जा रहा है. भगवंत मान ने कहा है कि कानून अपना काम कर रहा है.

Punjab Election 2022: हरियाणा सरकार के रेप और हत्या के दोषी राम रहीम (Ram Rahim) को फरलो देने के फैसले पर पंजाब की सियासत गरम हो गई है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राम रहीम को फरलो दी गई है. आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने हालांकि इसे कानून का मामला करार दिया है.

भगवंत मान ने राम रहीम को मिली फरलो पर बोलने से इंकार किया. भगवंत मान ने कहा, ''यह कानून का मामला है. इस पर कुछ भी कहना सही नहीं है. कानून अपना काम कर रहा है. हमें इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देनी है.''

भगवंत मान ने आगे कहा, ''कोर्ट अपना काम करती है. राम रहीम का मामला कोर्ट का है. पहले राम रहीम की जमानत को कोर्ट ने नकारा भी है. कोर्ट ने हालांकि मेडिकल ग्राउंड पर राम रहीम को एक बार जमानत दी है. अब भी कोर्ट ने अपने विवेक से फैसला किया है. हम कोर्ट का सम्मान करते हैं.''

बेअदबी के लगे हैं आरोप

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के मुखिया राम रहीम का पंजाब के मालवा क्षेत्र में प्रभाव रहा है. पंजाब के हिंदू वोटर्स में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की अच्छी खासी तादाद है. हालांकि राम रहीम पंजाब में विवाद का विषय भी हैं. राम रहीम के अनुयायियों पर 2015 में बेअदबी के आरोप भी लगे हैं. राम रहीम को भी बेअदबी मामले की जांच में आरोपी बनाया गया है.

2017 में राम रहीम को रेप के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद राम रहीम को पत्रकार की हत्या का दोषी भी पाया गया और उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई गई. रोहतक की सुनारिया जेल से फरलो मिलने के बाद सिरसा स्थित अपने डेरे पर गए हैं.

Punjab Election 2022: दलवीर सिंह गोल्डी ने भगवंत मान को दी बहस की चुनौती, कहा- धुरी के लिए गंभीर नहीं हैं मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget