एक्सप्लोरर

Punjab News: बीबीएमबी के नियमों में बदलाव का मुद्दा गहराया, पंजाब के राजनीतिक दलों ने संघीय ढांचे पर बताया हमला

Punjab News: भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने अपने नियमों में बदलाव किया है. पंजाब के सभी राजनीतिक दलों ने नियमों में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है.

Punjab News: पंजाब की सियासत में भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) का मुद्दा गहरा गया है. बीबीएमबी में पंजाब एवं हरियाणा की स्थायी सदस्यता केंद्र द्वारा कथित तौर पर समाप्त करने की खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार के इस कदम पर कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है.

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा बीबीएमबी के सदस्यों की नियुक्ति संबंधी नियमों संशोधन किए गए हैं. इन्हीं नियमों के तहत पंजाब और हरियाणा से क्रमश: सदस्य (ऊर्जा) और सदस्य (सिंचाई) की नियुक्ति होती है.

हरियाणा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने इसे राज्य के अधिकार पर हमला बताया. उन्होंने कहा, ''भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड नियम, 1974 के तहत बीबीएमबी में सदस्य (ऊर्जा) पंजाब से और सदस्य (सिंचाई) हरियाणा से होता है. लेकिन संशोधित नियम, 2022 में इस अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है.''

आप ने भी उठाए सवाल

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ''वास्तविकता यह है कि देश के कानून, उदाहरण और मौजूदा परंपराओं के तहत सतलुज-ब्यास का नियंत्रण पंजाब और उसके तटवर्ती क्षेत्र में बसे राज्यों का अधिकार है. लेकिन, सबसे पहले उन्होंने असंवैधानिक तरीके से उसका नियंत्रण हमसे छीन लिया और अब वे बीबीएमबी से पंजाब को पूरी तरह अलग कर रहे हैं.''

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की ओर से भी इस मुद्दे को उठाया गया है. पंजाब में कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने कहा, ''बीबीएमबी में पंजाब को नुकसान पहुंचाने की हद तक बदलाव किया गया है.''

नियमों में संशोधन को आम आदमी पार्टी ने पंजाब के अधिकारों पर प्रत्यक्ष हमला बताया. आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा कि यह कदम, ''भारत की संघीय व्यवस्था पर सीधा हमला है. केन्द्र सरकार को बीबीएमबी के नियमों में मनमाना बदलाव करने से बचना चाहिए और पंजाब के प्रति सौतेला व्यवहार करना बंद करना चाहिए.''

Russia Ukraine War: स्टूडेंट्स की मदद के लिए पंजाब सरकार ने उठाए कदम, इस बात की समीक्षा की गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget