एक्सप्लोरर

Akashdeep Singh: पंजाब के अक्षदीप सिंह ने बनाया रिकॉर्ड, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई, खेल मंत्री ने दी बधाई

बरनाला के अक्षदीप ने रांची में 10वीं इंडियन ओपन वॉकिंग रेस मुकाबले 20 किलोमीटर की रेस 1 घंटा 20 मिनट में पूरी की है. अक्षदीप ने ही ओलिंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया है.

Punjab News:  पंजाब के बरनाला के रहने वाले अक्षदीप ने एक नेशनल रिकॉर्ड कायम किया है. अक्षदीप ने झारखंड के रांची में 10वीं इंडियन ओपन वॉकिंग रेस मुकाबले में यह रिकॉर्ड बनाया है. अक्षदीप ने ओपन वॉकिंग रेस मुकाबले में 20 किलोमीटर की रेस 1 घंटा 20 मिनट में पूरी की है. इसके साथ ही अक्षदीप ने ही ओलम्पिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया है. पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत ने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अक्षदीप को बधाई दी है.  

खेल मंत्री ने ट्वीट में लिखा है- अक्षदीप सिंह ने रांची में 10वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए अक्षदीप सिंह, उनके माता-पिता और कोच जसप्रीत सिंह को बधाई.  

संदीप सिंह के नाम था रिकॉर्ड
वही आपको बता दें कि अक्षदीप से पहले यह रिकॉर्ड संदीप सिंह नामक खिलाड़ी के नाम था. 2021 में रांची में हुए खेलों में संदीप ने 1 घंटा 20 मिनट और 16 सेकेंड में यह रिकॉर्ड बनाया था. बाबा काला मेहरबाबा स्टेडियम बरनाला में खेल विभाग के प्रशिक्षकों की देखरेख में अक्षदीप ने तैयारी की है. पैरिस ओलम्पिक गेम्स के 20 किलोमीटर पैदल चलने में क्वालीफाई करने के लिए 1.20.10 का समय निर्धारित किया है. अक्षदीप ने 1 घंटा 20 मिनट में ओलम्पिक गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है. 

खर्च हुए 14 लाख रुपए 
अक्षदीप के पिता गुरजंट सिंह ने कहा कि वो एक प्राइवेट नौकरी करते है. अक्षदीप तैयारी के लिए अभी तक 14 लाख रुपए खर्च कर चुके है. गुरजंट सिंह ने बताया खेलने के लिए जो बूट आते है वो करीब 18 हजार रुपए के आते है वो सिर्फ 20 से 25 दिन ही चल पाते है. इसके अलावा खाने के लिए टॉनिक और डाइट का सारा सामान खुद खरीदना पड़ता है. कई चीजें विदेश से भी मंगवानी पड़ती हैं. 

यह भी पढ़ें: पंजाब सीएम और राज्यपाल के बीच बढ़ रही तकरार, पहले इन राज्यों में भी हो चुकी है ऐसी ही खींचतान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget