एक्सप्लोरर

Punjab Election: अरविंद केजरीवाल का आरोप- आम आदमी नहीं बल्कि बेईमान आदमी हैं चरणजीत चन्नी

Punjab Election: आम आदमी पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को निशाने पर लिया है. केजरीवाल ने चन्नी पर अवैध रेत खनन में शामिल होने के आरोप लगाए.

Punjab Election: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर हमला बोला है. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आम आदमी नहीं बल्कि बेईमान आदमी हैं. पंजाब में ईडी ने चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों के घर छापेमारी की है और इसी मुद्दे की वजह से पंजाब के सीएम आम आदमी पार्टी के निशाने पर हैं. 

केजरीवाल ने अपनी टिप्पणी के जरिए चन्नी की आम आदमी की छवि को निशाना बनाने की कोशिश की है. चन्नी पिछले साल मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही खुद को आम आदमी दिखाने की कोशिश में जुटे हैं. केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर आरोप लगाया, ''चन्नी आम आदमी नहीं, बेईमान आदमी हैं.''

मंगलवार को भी केजरीवाल ने अवैध बालू खनन को लेकर चन्नी पर हमला बोला था. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था, ''यह दुखद है कि मुख्यमंत्री के एक रिश्तेदार पर बालू खनन को लेकर छापेमारी हो रही है.''

चन्नी ने दी सफाई

अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा था कि आम आदमी पार्टी के नेता ने पहले खुलासा किया था कि कैसे चन्नी के विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में अवैध बालू खनन हो रहा है.

वहीं चन्नी ने छापेमारी को मामले में उन्हें फंसाने का प्रयास करार दिया और दावा किया. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यह बदला लेने के लिए किया जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस महीने की शुरुआत में फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित किए बिना लौटना पड़ा था.

ईडी ने पंजाब में अवैध रेत खनन के मामले में की गई छापेमारी के दौरान 10 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं. इनमें से 8 करोड़ चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर के ठिकानों से हासिल हुए हैं.

Punjab Election 2022: संयुक्त समाज मोर्चा में पड़ी फूट, उम्मीदवारों के चयन पर पार्टी के भीतर उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget