एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Case: पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिए गए अमृतपाल सिंह के 353 समर्थकों में से 197 को छोड़ा, जानें वजह

Amritpal Singh News: पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को भी बताया था कि खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए 44 लोगों को छोड़ दिया गया है.

Punjab Police Release 197 Amritpal Singh Supporters: खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) का प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है. पंजाब पुलिस की तरफ से अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए हरसंभव कोशिश की जारी है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पंजाब पुलिस की तरफ से अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए 353 में से 197 लोगों को छोड़ दिया गया है. इससे पहले पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को बताया था कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए 44 लोगों को छोड़ दिया गया है और उन्हें उनके परिवार को सौंपा जा चुका है.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया था कि जनता के व्यापक हित में और यह ध्यान में रखते हुए कि युवाओं का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए, पंजाब पुलिस ने उन लोगों को छोड़ने का फैसला किया है, जिनकी न्यूनतम भूमिका थी या केवल धार्मिक भावनाओं के आधार पर अमृतपाल सिंह का अनुसरण कर रहे थे. अर्पित शुक्ला ने कहा था कि एहतियातन हिरासत में लिए गए 44 लोगों को शुक्रवार को छोड़ दिया गया और भविष्य में अच्छे आचरण के वादे के बाद उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया.

'निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए'

वहीं गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने कहा था कि पंजाब पुलिस 177 लोगों को एहतियाती हिरासत से रिहा कर सकती है. कुल 207 लोगों को कथित रूप से शांति और सद्भाव भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था. पुलिस ने कहा कि उनमें से 30 बड़ी आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं और शेष एहतियाती हिरासत में हैं. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अमृतपाल सिंह और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के खिलाफ कार्रवाई के दौरान निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए.

ये भी पढ़ें- Waris Punjab De: अब खुलेगा अमृतपाल के हथियारों और गाड़ियों का राज, इंदौर से एक करीबी की गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget