एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrest Operation: पंजाब पुलिस का 'ऑपरेशन' अमृतपाल सिंह, श्री मुक्तसर साहिब में धारा 144 लागू

Amritpal Singh Arrest Operation News: पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है. पुलिस ने ट्वीट किया है कि सभी नागरिकों से पंजाब में शांति सद्भाव बनाये रखने का अनुरोध है.

Waris Punjab De Chief Arrest Operation News: पंजाब (Punjab) के श्री मुक्तसर साहिब (Sri Muktsar Sahib) में जिला प्रशासन की तरफ से धारा 144 (Section 144) लगा दी गई है. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. श्री मुक्तसर साहिब में वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की ओर से कल खालसा वहीर यात्रा की शुरुआत की जानी थी, लेकिन पंजाब पुलिस (Punjab Police) के आपरेशन अमृतपाल के बाद अब वह यात्रा रद्द हो गई है. इस बीच पुलिस ने आम लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी. श्री मुक्तसर साहिब पुलिस की ओर से सख्ती दिखाते हुए लोगों से अपील की गई है कि वह बड़ा इकट्ठ न करें.

साथ ही पुलिस ने बताया कि अमृतपाल सिंह के खालसा वहीर यात्रा की जो शुरुआत मुक्तसर से होनी थी, वह रद्द कर दी गई है. इसमें शामिल न होने की अपील की गई है और यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की भी बात कही गई है. बता दें कि पंजाब पुलिस ने शनिवार को अमृतपाल सिंह के छह समर्थकों को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी. ऐसी भी खबरें हैं कि अमृतपाल सिंह को भी नकोदर के पास हिरासत में ले लिया गया, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

पंजाब में रविवार दोपहर 12 बजे तक के लिए इंटरनेट बंद

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य में रविवार दोपहर 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. इससे पहले शनिवार को जालंधर जिले के मेहातपुर गांव में अमृतपाल सिंह के काफिले को पुलिस ने रोका. अमृतपाल सिंह के कुछ समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा कर दावा किया कि पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं.

पंजाब पुलिस ने लोगों से की ये अपील

इस बीच पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है. पुलिस ने ट्वीट किया, "सभी नागरिकों से पंजाब में शांति सद्भाव बनाये रखने का अनुरोध है. पुलिस कानून व्यवस्था कायम रख रही है. नागरिकों से नहीं घबराने और फर्जी खबरें के साथ-साथ नफरत भरे भाषण नहीं फैलाने का अनुरोध है."

ये भी पढ़ें- Amritpal Singh Arrest Operation Live: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने किया पीछा, केंद्र ने कहा- पंजाब को हर संभव मदद देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget