एक्सप्लोरर

Haryana: जींद में असामाजिक तत्वों की शर्मनाक हरकत, डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा में लगा दी आग

Haryana News: जींद जिले के लोहचब गांव में शरारती तत्वों की करतूत सामने आई है. प्रतिभा अनावरण से एक दिन पहले बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा में कथित तौर पर आग लगा दी.

Haryana Jind News: हरियाणा के जींद जिले के लोहचब गांव में शुक्रवार की रात शरारती तत्वों ने अनवारण से पहले कपड़े से लपेटी गई बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा में कथित तौर पर आग लगा दी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक प्रतिमा का अनावरण रविवार को विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा द्वारा किया जाना था.

पुलिस ने बताया कि गांव के सरपंच के प्रतिनिधी मुकेश कुमार की शिकायत पर सदर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी, तोड़फोड़ करने, लोगों की भावनाओं को आहत करने समेत अलग-अलग धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच कर रही है. सदर थाना के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया की प्रतिमा को रविवार को अनावरण किया जाना था. शरारती तत्वों की ओर से उसे गत रात को खंडित करने की शिकायत मिली है. उन्होंने कहा कि फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण की जांच की जा रही है.

एससी समाज की तरफ से लगाई गई थी प्रतिमा
जींद जिले के लोहचब गांव में एससी समाज ने कुएं के पास पड़ी जमीन पर साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बनवाई थी. इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब रविवार को विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा द्वारा अनावरण किया जाना था. लेकिन, उससे पहले शरारती तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को कपड़ा लपेटकर उसमें आग लगा दी. घटना के पता चलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए और खंडित प्रतिमा को देखकर रोष जताया. घटना की सूचना सदर थाने को दी गई जिसके बाद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया. 

सरपंच प्रतिनिधी मुकेश कुमार की शिकायत पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. मामले को लेकर डीएसपी रोहतास ढुल ने कहा कि कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे के घायल छात्रों का होना था मुफ्त इलाज, अस्पताल ने पहले लिए पैसे फिर...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget