एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: अकाल तख्त ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को दी सरेंडर करने की सलाह

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अमृतपाल को आत्मसमर्पण कर जांच में सहयोग करने के लिए कहा है.

Amritpal Singh Arrest Operation: अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भगोड़े कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने और जांच में सहयोग करने की सलाह दी है. अकाल तख्त के जत्थेदार ने ये भी कहा कि इतनी बड़ा पुलिस बल होने के बावजूद वे अमृतपाल को क्यों नहीं पकड़ पाए हैं.

जत्थेदार ने कहा, 'अगर अमृतपाल (पुलिस की गिरफ्त से) बाहर है, तो मैं उसे पेश होने और (पुलिस) जांच में सहयोग करने के लिए कहूंगा.' सिंह की टिप्पणी कट्टरपंथी अलगाववादी अमृतपाल और उसके नेतृत्व वाले संगठन 'वारिस पंजाब दे' के खिलाफ राज्य पुलिस की कार्रवाई के मद्देनजर आई है. अमृतपाल 18 मार्च से फरार है. पंजाब सरकार ने अमृतपाल और उसके कुछ सहयोगियों के खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया है.  

राजनीतिक संगठनों के किसी प्रतिनिधि को नहीं बुलाया
सिंह ने कहा कि अगर अमृतपाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है तो पुलिस को बताना चाहिए. जत्थेदार सिंह ने पंजाब की स्थिति पर चर्चा के लिए 60 से 70 सिख संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और निहंग संगठनों की एक विशेष सभा बुलाई है. बैठक में राजनीतिक संगठनों के किसी प्रतिनिधि को नहीं बुलाया गया है.

अमृतपाल सिंह की तलाश के लिए अलग-अलग राज्यों में पुलिस एक्टिव है. इसके अलावा केंद्रीय एजेंसियां भी इस मामले पर एक्टिव है. बीते दिनों सीएम भगवंत मान ने भी कहा था कि किसी को भी पंजाब की शांति से खिलवाड़ नहीं करने देंगे.

उधर अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद शनिवार को एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह कथित तौर पर जैकेट व पतलून पहने और मोबाइल फोन पर बात करते हुए नजर आ रहा है. समाचार एजेंसी PTI के अनुसार इस फुटेज के बारे में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. फुटेज किस तारीख का है, यह जानकारी नहीं मिल पाई है.

यह भी पढ़ें: Fazilka Tornado: पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 मकान क्षतिग्रस्त, शिअद ने किया मुआवजे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget