एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: पलवल में 'अग्निपथ' के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने फूंकी गाड़ियां, 1000 से ज्यादा खिलाफ केस दर्ज

Palwal Agnipath Scheme Protest: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा हैं, वहीं हरियाणा के पलवल में प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी है.

Agnipath Scheme Protest in Palwal: अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों में युवाओं का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है. हरियाणा के पलवल में विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ की और कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिए. जिले में गुरुवार को हुई हिंसा में कथित तौर पर पुलिस ने 1000 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अग्निपथ योजना के विरोध में हुई हिंसा के संबंध में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. दो प्राथमिकी पलवल सवडिविजन में, एक होडल सवडिविजन में दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 

हिंसा और यातायात नाकाबंदी की घटनाएं पलवल शहर में दो जगहों पर और होडल में एक जगह हुई है. अग्निपथ के विरोध में पलवल के अलावा रेवाड़ी, चकरी दादरी सहित कई जिलों के युवा सड़क पर उतर आए हैं. विरोध प्रदर्शन में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. साथ ही कई लोग घायल हो गए जिनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. पुलिसकर्मियों के अलावा डीसी के आवास पर भी पथराव किया गया जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज शाम 4 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी.

प्रदर्शन पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा

अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर हरियाणा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मेरी सरकार से मांग है कि अग्निपथ योजना को तुरंत वापस ले क्योंकि ये ना देश की सुरक्षा के हित में है, ना राष्ट्र हित में और ना युवाओं के भविष्य हित में है. मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि आप हर विषय पर राजनीति करें लेकिन फौज पर राजनीति ना करें. बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार के इस एलान के बाद बिहार में सबसे पहले युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया था.

ये भी पढ़ें-

Punjab: 'अग्निपथ' भर्ती योजना पर बरसे कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा- यह अलग-अलग रेजीमेंट्स के लिए मौत की घंटी जैसा

Punjab To IGI Airport: पंजाब से IGI एयरपोर्ट के लिए आज से मिलेंगी लग्जरी बसें, मान-केजरीवाल दिखाएंगे हरी झंडी

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget