एक्सप्लोरर

पंजाब में वोटिंग से पहले सुखबीर सिंह बादल का एक्शन, जीजा को पार्टी से किया निष्कासित

Adesh Partap Singh Kairon Suspended: पंजाब में लोकसभा चुनावों के लिए 1 जून को आखिरी चरण में वोटिंग होगी. इससे पहले शिरोमणी अकाली दल ने बड़ी कार्रवाई की है.

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले शिरोमणी अकाली दल ने शनिवार (25 मई) को पार्टी नेता और पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है. आदेश प्रताप कैरों शिरोमणी अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के जीजा हैं. सुखबीर बादल की बहन प्रणीत कौर की शादी आदेश प्रताप कैरों से हुई है. 

अकाली दल के खडूर साहिब लोकसभा से प्रत्याशी विरसा सिंह वल्टोहा की शिकायत पर ये कार्रवाई हुई है. अकाली दल के जनरल सेक्रेटरी बलविंदर सिंह भूंदड़ ने पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के बाद इस फैसले पर मुहर लगाई है.

पंजाब में अकाली दल अकेले ही चुनाव मैदान में

पंजाब में 13 सीटों पर सातवें और आखिरी चरण में चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंकने में लगी है. पंजाब में शिरोमणि अकाली दल अकेले ही चुनाव मैदान में है. कृषि कानूनों पर विरोध के बाद SAD ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था. जिसके बाद अकाली दल और और बीजेपी दोनों ही एकला चलो की राह पर हैं. बठिंडा सीट पर अकाली दल ने बादल परिवार की बहू और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को मैदान में उतारा है.

शिरोमणि अकाली दल ने खडूर साहिब लोकसभा सीट से विरसा सिंह वल्टोहा को उम्मीदवार बनाया है. उधर, प्रदेश में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. 

पंजाब में 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग

पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं. इस सभी सीटों के लिए आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा. राज्य की सभी सीटों पर अलग-अलग पार्टियों के कुल 328 उम्मीदवार चुनावी जंग में उतरे हैं. प्रदेश में जिन 13 सीटों पर आखिरी चरण में मतदान होगा उनमें अमृतसर, गुरदासपुर, खडूर साहिब, जालंधर लोकसभा सीट शामिल हैं. इसके अलावा होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, पटियाला,  संगरूर सीट और बठिंडा लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे.

साल 2019 में चुनाव के नतीजे?

पंजाब में साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 8 सीटों जीत हासिल करने में सफल रही थी. जबकि शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी को 2-2 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. वहीं, आम आदमी पार्टी के खाते में 1 सीट आई थी.

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Elections: चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को झटका! पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी BJP में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब चुनाव में किससे अलायंस करेगी BJP? सीएम नायब सैनी ने बता दिया!
पंजाब चुनाव में किससे अलायंस करेगी BJP? सीएम नायब सैनी ने बता दिया!
पंजाब: BJP से अलायंस की अटकलों के बीच सुखबीर सिंह बादल ने PM से मिलकर क्या कहा?
पंजाब: BJP से अलायंस की अटकलों के बीच सुखबीर सिंह बादल ने PM से मिलकर क्या कहा?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget