एक्सप्लोरर

पंजाब में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ AAP सांसद हरभजन सिंह, 'किसी का घर...'

Harbhajan Singh On Bulldozer Action: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नशे के खात्मे के लिए नशा तस्करों पर कार्रवाई होनी चाहिए. जो नशा तस्करी कर रहे हैं उन्हें पकड़ना चाहिए.

Harbhajan Singh On Bulldozer Action: पंजाब में भगवंत मान सरकार का ड्रग्स माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ एक्शन जारी है. पुलिस अपराधियों को सबक सिखाने के लिए बुलडोजर चला रही है. इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ऐसी गुगली फेंकी है जिससे मान सरकार घिर सकती है. 

हरभजन सिंह ने बुलडोजर एक्शन को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि किसी का घर तोड़ने के मैं हक में नहीं हूं.

कार्रवाई पर क्या कुछ बोले हरभजन?

सांसद ने कहा, ''नशे के खात्मे के लिए नशा तस्करों पर कार्रवाई होनी चाहिए. जो नशा तस्करी कर रहे हैं उन्हें पकड़ना चाहिए, जो नशा भेज रहे हैं, उसपर कार्रवाई की जानी चाहिए और उन्हें सीखना चाहिए, कि जो नशा है, वह सब की सेहत के लिए बहुत ही खराब है.'' 

उन्होंने कहा, ''अगर किसी का घर बना हुआ है, छत मिल ही गई है, तो उसे किस तरीके मिली है, उस पर कार्रवाई हो, लेकिन घर नहीं तोड़ा जाना चाहिए.''

सरकारी जमीन पर क्या बोले हरभजन?

उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकारी जगह पर अपना घर बनकर बैठा है, तो उस पर कार्रवाई कर जरूर सरकार को अपनी जगह वापस लेनी चाहिए. अगर किसी ने जगह बनाकर घर बना लिया है, तो उसे सरकार को चाहिए कि और जगह शिफ्ट करके अपनी जगह खाली करवानी चाहिए.

हरभजन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा नशे के खिलाफ मुहीम चलाई जा रही है. नशा एक बहुत ही खतरनाक चीज है. यह लोगों को समझना चाहिए कि नशे से उनकी जिंदगी के साथ-साथ उनका शरीर भी खराब हो रहा है. नशा पूरे के पूरे परिवार को ही खत्म कर देता है. हम सभी पंजाबियों की जिम्मेदारी है कि एक मूव को शुरू किया जाए और हर एक पंजाबी को नशे के खिलाफ काम करना चाहिए.

(गगनदीप सिंह के इनपुट के साथ)

पंजाब में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, '1 अप्रैल से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget