एक्सप्लोरर

Punjab Cabinet Expansion: मान कैबिनेट के विस्तार की तैयारी, दो विधायक बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री, जानें किसका कटेगा पत्ता?

Punjab Politics: पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार अब बार फिर अपना कैबिनेट विस्तार करने वाली है. इसको लेकर आज दोपहर 2 बजे सीएम भगवंत मान ने पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) जल्द ही अपने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल (Punjab Cabinet Expansion) करने वाले हैं. कैबिनेट में बदलाव को लेकर पार्टी हाईकमान से भी ग्रीन सिग्नल मिल मिल चुका है. ऐसे में खबर है कि जिन मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगे हैं, उनपर पार्टी कड़ा एक्शन ले सकती है. 

लालचंद कटारूचक्क पर गिर सकती है गाज

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पंजाब सरकार में दो मंत्रियों को हटाकर नए विधायकों को जिम्मेदारी दी जा सकती है. पिछले दिनों एक अश्लील वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क (Lal Chand Kataruchakk) पर अब गाज गिरती नजर आ रही है. दो मंत्रियों को हटाकर दो नए विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है, जिनमें से एक माझा और एक मालवा से हो सकता है. आज दोपहर 2 बजे सिविल सेक्रेटेरियट-1 में पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. वहीं इस बैठक में पंजाब के कई सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने, बोर्ड कॉर्पोरेशंस के कामकाज की समीक्षा सहित अन्य एजेंडों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. 

3 मंत्रियों को पहले किया जा चुका है बाहर

आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं होगा जब पंजाब सरकार की तरफ से मंत्रियों को उनके पद से हटाकर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. आम आदमी पार्टी ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में तीन मंत्रियों की छुट्टी पहले ही कर दी है. जिसमें विजय सिंगला, फौजा सिंह सरारी और इंदरबीर सिंह निज्जर को कैबिनेट से बाहर किया जा चुका है. वहीं अब कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क पर अनुसूचित जाति के युवक के शोषण और जमीन घोटाले का आरोप लग चुका है. जिसके बाद शिकायतकर्त्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी. लेकिन इस मामले को लेकर मंत्री लालचंद कटारूचक्क के साथ-साथ पंजाब सरकार भी विपक्ष के निशाने पर आ गई थी.  

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा का सुनील जाखड़ पर निशाना, कहा- ‘जिसे कोई लड़की की शादी में ना बुलाए उसे बीजेपी ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget