एक्सप्लोरर

यूपी: पीलीभीत में चालान काट रहे पुलिसवालों ने बाइक पर बैठी महिला की साड़ी खींची, हुआ हंगामा

यहां पीलीभीत में चेकिंग के दौरान पुलिसवालों ने बाइक पर बैठी एक महिला की साड़ी खींच ली. जिससे महिला मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई.

पीलीभीत, एबीपी गंगा। पीलीभीत में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर चलती बाइक से महिला को खींचने का आरोप लगा है. बाइक सहित महिला सड़क पर गिरी. जिससे वह गंभीर घायल हो गई. वहीं, मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल ने भी महिला के साथ बदमतीजी की. आरोप है कि उन्होंने घायल महिला को अस्पताल एंम्बुलेस से ना भेजकर कर जबरदस्ती महिला की बांह पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठाया. जबकि मौके पर महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं, इसके बावजूद कोतवाल महिला को काफी देर तक खींचते रहे. फिलहाल, घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं. फिलहाल मामले में जांच की बात कही जा रही है. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग की है.

दरअसल पीलीभीत का रहने वाला देवनंदन अपनी पत्नी माया देवी के साथ बाइक से अमरिया से आ रहा था. तभी ईदगाह क्रॉसिंग के पास पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे. पुलिसकर्मी ने देवनंदन को रुकने का इशारा किया. इससे पहले देवनंदन बाइक रोकता आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने मायादेवी की साड़ी पकड़ कर खींच ली.

जिससे मोटरसाइकिल चालक देवनंदन का संतुलन बिगड़ गया. वहीं, उसकी पत्नी माया देवी बाइक से गिर पड़ी. जिससे मायादेवी के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं. ये देख आरोपी पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए. महिला के पति ने फोन कर परिजनों को बुलाया. जिसके बाद ये लोग घायल महिला को बीच सड़क पर ही लिटाकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे.

घायल महिला को देख वहां भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम लग गया. जाम की सूचना पर शहर कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल महिला को बाजू से पकड़कर जबरन उठा लिय और गाड़ी में बैठा लिया. इस दौरान कोतवाल पर वहां मौजूद महिलाओं से भी बदतमीजी का आरोप है. फिलहाल, घायल महिला का इलाज करवाया जा रहा है. इसके साथ ही पूरे बवाल की सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस की शिकायत का मामला होने के कारण अधिकारी कैमरे पर कुछ बोलने से कतराने लगे. उधर, डॉक्टर के मुताबिक महिला की हालत ठीक है, हालांकि उन्हें कुछ चोट जरूर आई हैं.

ये भी पढ़ेंः

यूपी में बाहुबली मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार की टेढ़ी नजर, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई यूपी: पीलीभीत में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, गरीबों को जल्द मदद का आश्वासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget