एक्सप्लोरर

MP News: एमपी में बेरोजगारों को राहत! सिर्फ एक बार चुकानी होगी परीक्षा फीस, जानें- कैसे लिया जा सकता है इसका लाभ?

MP Exam Fees: विपक्ष के आरोपों के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बेरोजगार युवकों के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने यह तय किया है कि ऐसे अभ्यर्थियों से केवल एकबार ही परीक्षा शुल्क वसूला जाएगात.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बेरोजगार (Unemployed) युवकों से केवल एक बार परीक्षा शुल्क (Exam Fee) वसूला जाएगा. राज्य शासन द्वारा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की सभी परीक्षाओं का एक बार ही परीक्षा शुल्क लेने का आदेश जारी किया गया है. यहां बता दें कि ऐसी जानकारी सामने आई थी कि पिछले कुछ सालों में बेरोजगारों से परीक्षा शुल्क के रूप में अरबों रुपये की वसूली की गई है, इसके बाद मचे बवाल को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बेरोजगारों से केवल एकबार शुल्क वसूलने का नियम बनाया. 

राज्य शासन ने कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होने वाली सभी परीक्षाओं में वन टाइम परीक्षा शुल्क लेने और रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान करने का आदेश शुक्रवार जारी किया है. यह आदेश अगले एक वर्ष तक लागू रहेगा. सरकार का कहना है कि अब मंडल की सभी परीक्षाओं में उम्मीदवार से एक बार ही परीक्षा शुल्क लिया जाएगा. आवेदक को सिर्फ एक बार पोर्टल पर अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद पहली परीक्षा में आवेदन भरते समय निर्धारित परीक्षा और पोर्टल शुल्क देना होगा. सरकार की ओर से कहा गया है कि आवेदक को इसके बाद कर्मचारी चयन मंडल की किसी भी अन्य परीक्षा में आवेदन भरते समय परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा. हर परीक्षा के लिए आवेदन भरते समय एमपी ऑनलाइन का निर्धारित पोर्टल शुल्क यथावत देना होगा.

परीक्षा शुल्क के नाम पर मुनाफा कमा रही सरकार- कांग्रेस
यहां कांग्रेस ने पिछले दिनों शिवराज सरकार पर परीक्षा शुल्क के नाम पर भारी मुनाफा कमाने का आरोप लगाया था. समझा जा रहा है कि सीएम चौहान ने बेरोजगारों से जुड़े इस मुद्दे पर कांग्रेस की राजनीति को कुंद करने के लिए वन टाइम एग्जामिनेशन फीस लेने का बड़ा फैसला लिया है. गौरतलब है कि शिवराज सरकार ने  2012 से एमपी में सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में शुल्क लगाना शुरू किया था. विधानसभा में सरकार की तरफ से बताया गया है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क के रूप में पिछले सात वर्षों में एक करोड़ 24 लाख से अधिक बेरोजगारों से 424 करोड़ 36 लाख रुपए से ज्यादा राशि प्राप्त हुई है. इस दौरान करीब 106 भर्ती परीक्षा और प्रवेश परीक्षाएं कराई गईं. कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के सवालों के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से विधानसभा में बताया गया कि वर्ष 2015 से 2022 तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में एक करोड़ 24 लाख 346 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इसमें से 97 लाख 59 हजार 121 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए.किसी वजह से 26 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया.

ये भी पढ़ें-

MP News: 'ब्राह्मणों' को 'अल्पसंख्यक' बनाकर हड़पी चार करोड़ से अधिक की स्कॉलरशिप, अधिकारियों ने दिखाई उदारता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget