एक्सप्लोरर

UP: भांजी के साथ छेड़छाड़ की तहरीर पुलिस में दी, तो बदमाशों ने गाजियाबाद के पत्रकार को मार दी गोली

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी ने भांजी के साथ छेड़छाड़ की तहरीर पुलिस में दी, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी. पत्रकार की हालत गंभीर बनी हुई है.

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद हो रखे हैं. जहां पत्रकार पर गोली चलाने का मामला सामने आया है. दरअसल गाजियाबाद में पत्रकार ने अपनी भांजी के छेड़ने की तहरीर पुलिस को दी थी. इस मामले में न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही किसी की गिरफ्तारी की. तहरीर देने से नाराज बदमाशों ने पत्रकार को गोली मार दी. पत्रकार जिंदगी और मौत से अस्पताल में लड़ रहा है.

गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल में चल रहा है इलाज

बदमाशों ने जिस पत्रकार को गोली मारी, उनका नाम विक्रम जोशी है. आरोप है कि बदमाशों द्वारा उनकी भांजी के साथ लगातार छेड़छाड़ की जा रही थी. जिसकी तहरीर उन्होंने थाने में दी थी. तहरीर देने से नाराज बदमाशों ने सोमवार रात विक्रम को गोली मार दी. विक्रम के सिर में गोली लगी है. वो गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है.

घटना का CCTV फुटेज आया सामने

बता दें कि अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें  विक्रम जोशी अपने दो बेटियों के साथ बाइक से जाते दिखाई देते हैं, तभी अज्ञात बदमाश उन्हें घेर लेते हैं और गोली मारकर फरार हो जाते हैं. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

परिजनों का कहना

परिजनों का भी कहना है कि अगर विक्रम की तहरीर पर कार्रवाई होती, तो आज यह घटना ना होती. विक्रम की भांजी को लगातार छेड़ा जा रहा था और उसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

गाजियाबाद के पत्रकारों में भारी रोष

विजय नगर में पत्रकार विक्रम जोशी पर जानलेवा हमले के मामले में गाजियाबाद के पत्रकारों में भारी रोष देखने को मिला है.आज पत्रकारों ने जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री को नामित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: EXCLUSIVE मुन्ना बजरंगी का हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र कालिया पर जानलेवा हमले के कनेक्शन का सच, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

देवरिया में 30 रुपये ना देने पर मासूम को खींचना पड़ा स्ट्रेचर, हटाया गया वार्ड ब्वॉय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग
दिल्ली हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग
मुजफ्फरनगर में किशोरी अपहरण-दुष्कर्म केस के आरोपियों से पुलिस से मुठभेड़, 2 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में किशोरी अपहरण-दुष्कर्म केस के आरोपियों से पुलिस से मुठभेड़, 2 गिरफ्तार
सपा-कांग्रेस में सीटों का बंटवारा तय! 2017 के फॉर्मूले पर बनेगी बात
सपा-कांग्रेस में सीटों का बंटवारा तय! 2017 के फॉर्मूले पर बनेगी बात
लखनऊ में 208 जर्जर इमारतें हादसे के मुहाने पर, नोटिस के बाद भी नहीं खाली हुए मकान
लखनऊ में 208 जर्जर इमारतें हादसे के मुहाने पर, नोटिस के बाद भी नहीं खाली हुए मकान

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
दिल्ली हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग
दिल्ली हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग
'बाय-बाय पापा...' बोलकर चिनाब नदी में कूद गई लड़की, सुसाइड का वीडियो वायरल
'बाय-बाय पापा...' बोलकर चिनाब नदी में कूद गई लड़की, सुसाइड का वीडियो वायरल
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
सत्य निकेतन हादसे पर शशि थरूर का सवाल- छात्रों की मौत का जिम्मेदार कौन?
सत्य निकेतन हादसे पर शशि थरूर नाराज, पूछा- छात्रों की मौत का जिम्मेदार कौन?
'एक रैली से बौखलाहट...', जयंत चौधरी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'एक रैली से बौखलाहट...', जयंत चौधरी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
Flour Bugs: आटे में कीड़े और घुन से हैं परेशान? 1 ट्रिक से पाएं छुटकारा
आटे में कीड़े और घुन से हैं परेशान? 1 ट्रिक से पाएं छुटकारा
Embed widget