एक्सप्लोरर

Sanjay Raut: क्या शिव सेना बदल रही है, सावरकर विवाद के बाद राहुल गांधी के साथ नजर आए संजय राउत, जानें क्या था मामला

VD Savarkar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सावरकर पर की गई टिपण्णी पर संजय राउत और उद्धव ठाकरे ने असहमति जताई थी. आज संजय राउत कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल में हुए हैं.

Rahul Gandhi on Savarkar: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत शुक्रवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए, जो जम्मू-कश्मीर के कठुआ से होकर गुजरती है. राउत ने कहा कि देश के माहौल में बदलाव आया है और वह यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी को आवाज उठाने वाले नेता के रूप में देखते हैं. उन्होंने कहा, “मैं शिवसेना की तरफ से आया हूं. देश का माहौल बदल रहा है और मैं राहुल गांधी को एक ऐसे नेता के रूप में देख रहा हूं जो आवाज उठा रहा है. उनके समर्थन में भीड़ जमा हो रही है और लोग शामिल हो रहे हैं.”

विधायक शंभूराज देसाई का संजय राउत पर निशाना
संजय राउत अपने यात्रा कार्यक्रम में केंद्र शासित प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. गुरुवार को, उन्होंने कश्मीरी पंडित समुदाय के सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात की थी, जो कश्मीर में अपने सहयोगियों और अन्य अल्पसंख्यकों की हाल ही में लक्षित हत्याओं से संबंधित सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग करते हुए 11 महीने से अधिक समय से विरोध कर रहे हैं. राउत के कदम की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी शिंदे गुट ने आलोचना की है. शिंदे गुट के विधायक शंभूराज देसाई ने कहा था कि राउत शिवसेना के संस्थापक बालासाहेल ठाकरे के आदर्शों के खिलाफ काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, “बालासाहेब ठाकरे ने एक बार कहा था कि वह कभी कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे. लेकिन आज, वे (उद्धव गुट के सदस्य) उनके आदर्श और स्टैंड के खिलाफ काम कर रहे हैं. संजय राउत बालासाहेब के आदर्शों के खिलाफ काम कर रहे हैं. असली शिवसेना कौन है, इस पर अब कोई बहस नहीं है.' कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने सावरकर के ऊपर बड़ा बयान दिया था जिससे देश की राजनीति गरमा गई थी. राहुल गांधी द्वारा सावरकर पर किये गए टिपण्णी का खुद संजय राउत और उद्धव ठाकरे ने समर्थन नहीं किया था और उनकी टिपण्णी पर असहमति जताई थी.

उद्धव ठाकरे में जताई थी असहमति
शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा था, वह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा सावरकर के बारे में कही गई बातों से सहमत नहीं हैं, उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने जो कहा है, हम उससे सहमत नहीं हैं. जो कहा गया है (राहुल गांधी द्वारा) गलत है. सावरकर के लिए हमारे मन में अपार प्रेम और सम्मान है. लोग कितनी भी कोशिश कर लें, इसे मिटाया नहीं जा सकता है.”

संजय राउत ने कही थी ये बात
सावरकर पर राहुल गांधी के बयान के बाद संजय राउत का भी बयान सामने आया था. संजय राउत ने कहा था, "हमारी विचारधारा में कोई अंतर नहीं है. हमने बीजेपी छोड़ी है, हिंदुत्व की विचारधारा नहीं. हो सकता है हम हर मुद्दे पर कांग्रेस से सहमत न हों. कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर शिवसेना समझौता नहीं कर सकती और हमारी पार्टी इस पर स्पष्ट है." उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हिंदुत्व या सावरकर पर कभी समझौता नहीं करेगी.

संजय राउत ने आगे कहा था, 'सावरकर ने अंडमान जेल में 10 साल से अधिक समय बिताया. केवल वे ही जान सकते हैं जिन्होंने जेल का अनुभव किया है कि यह कैसा है. कई लोग सावरकर की विचारधारा से सहमत हैं, कई नहीं. लेकिन जो अब अपने बचाव के लिए जीवित नहीं हैं... चाहे सावरकर या नेहरू या सरदार पटेल या नेताजी सुभाष बोस... समय में पीछे जाकर इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करना सही नहीं है.' उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी पार्टी हिंदुत्व विचारधारा और सावरकर को लेकर हमेशा कांग्रेस से अलग रहेगी.

ये भी पढ़ें: Pandharpur: महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाली घटना, क्लास में पेपर लिखते समय 9 साल की बच्ची की मौत, जानें- पूरा मामला

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget