एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में NDA से आगे निकला 'इंडिया' गठबंधन? सर्वे में चौंकाने वाले दावे

India Today Survey: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है ये जानने के लिए इंडिया टुडे ने एक सर्वे कराया है. जानिए सर्वे में किसे नुकसान और किसे फायदा हो रहा है.

India Today CVoter Survey: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए तमाम पार्टियां जोर शोर से तैयारी में जुटी है. इस बीच लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कौन सा गुट किसपर भारी है, किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान है ये पता लगाने के लिए इंडिया टुडे ने एक सर्वे कराया है. ये सर्वे सी-वोटर ने किया है. सर्वे में दावा किया गया है कि महाराष्ट्र में 'इंडिया' गठबंधन NDA से आगे निकल सकता है.

महाराष्ट्र में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान?
महाराष्ट्र में एनडीए को 40 फीसदी वोट मिलने की संभावना है वहीं 'इंडिया' गठबंधन को 45 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. अन्य को 15 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है. अगर सीटों की बात करें तो महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं. और राज्य में एनडीए को 22 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि 'इंडिया' गठबंधन को 26 सीटें मिल सकती है.

कैसी है महाराष्ट्र की राजनीति की हवा?
महाराष्ट्र की राजनीति इस वक्त गरमाई हुई है. चुनाव आयोग ने अपने फैसले में अजित पवार गुट को असली एनसीपी का दर्जा दिया है. इस फैसले से शरद पवार को बड़ा झटका लगा है. हालांकि शरद गुट को उनकी पार्टी के लिए एक नया नाम तो मिल गया है फिर भी शरद पवार जिस पार्टी के लिए जाने जाते थे उनकी अपनी बनाई हुई पार्टी उनके हाथों से चली गई है. इससे पहले उद्धव गुट को भी बड़ा झटका लगा था जब विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शिवसेना विधायकों की अयोग्यता मामले में अपना फैसला एकनाथ गुट के पक्ष में सुनाया था. एकनाथ शिंदे गुट के पास पहले से ही शिवसेना नाम और चुनाव चिन्ह है. 

महाराष्ट्र में कांग्रेस को भी एक के बाद एक झटका लगा है. पहले दिग्गज कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दिया इसके बाद कई सालों से कांग्रेस के साथ रहे बाबा सिद्दीकी ने भी पार्टी से नाता तोड़ लिया और अजित पवार की एनसीपी में शामिल हो गए. अब इस फैसले से एनसीपी के बंटवारे से, शिवसेना में फूट का आगामी लोकसभा चुनाव पर क्या असर पड़ता है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा.

ये भी पढ़ें: Watch: पुणे में मुठा नदी पर 'मच्छरों का चक्रवात', हैरान कर देने वाला है ये वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल की आर्थिक हालत पर सरकार सख्त, मंत्री ने दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल की आर्थिक हालत पर सरकार सख्त, मंत्री ने दिए ये निर्देश
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
Maharashtra News: उत्सव का माहौल मातम में बदला, पांच युवकों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट
Maharashtra News: उत्सव का माहौल मातम में बदला, पांच युवकों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट
स्मार्ट विलेज परियोजना के नाम पर मुंबई के व्यापारी से 1.13 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
स्मार्ट विलेज परियोजना के नाम पर मुंबई के व्यापारी से 1.13 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: भारत में LPG की नो टेंशन! 20 हजार 400 मीट्रिक टन गैस लेकर होर्मुज से कांडला पहुंचा टैंकर
Live: भारत में LPG की नो टेंशन! 20 हजार 400 मीट्रिक टन गैस लेकर होर्मुज से कांडला पहुंचा टैंकर
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
बिहार की नई सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, JDU पर BJP भारी! देखें पूरी लिस्ट
बिहार की नई सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, JDU पर BJP भारी! देखें पूरी लिस्ट
Bajaj WEGO Electric: दमदार रेंज और हाई-टेक फीचर्स के साथ ई-रिक्शा लॉन्च, जानें कीमत
Bajaj WEGO Electric: दमदार रेंज और हाई-टेक फीचर्स के साथ ई-रिक्शा लॉन्च, जानें कीमत
Balcony Pigeon Control Tips: आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
Embed widget