एक्सप्लोरर

Watch: सिंगरौली में सड़क पर पैदल चल रहे 3 युवकों से विवाद के बाद कार ड्राइवर ने रौंदा, Video Viral

Singrauli Viral Video: सिंगरौली में पैदल सड़क पर चल रहे तीन युवकों और कार ड्राइवर के बीच कहासुनी हो गई थी. इस बात से नाराज कार ड्राइवर ने युवकों को कार से रौंद दिया. हादसे की वीडियो वायरल हो गई.

Singrauli Car Accident News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मामूली विवाद में कार सवार ने पैदल जा रहे तीन लोगों को रौंद दिया. वारदात के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया. तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. 

दरअसल, सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर निवासी सनी कुमार अपने दो रिश्तेदारों के साथ पैदल सड़क पर जा रहे थे. इसी दौरान आरोपी कार ड्राइवर रोहित ने शराब के नशे में तीनों युवकों के सामने से कट मार दिया. इसी बात को लेकर कार ड्राइवर और उसके दो साथियों के साथ तीनों युवकों का विवाद शुरू हो गया. 

नाराज ड्राइवर ने कार से मारी टक्कर
इस बात से ड्राइवर इतना नाराज हो गया कि उसने तीनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. आरोपी ड्राइवर पहले कार को पीछे ले गया और फिर तेज गति से कार दौड़ाते हुए आया और पैदल चल रहे तीनों युवकों के ऊपर कार चढ़ाते हुए भाग निकला. इस टक्कर से तीनों युवक घायल हो गए. जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 

इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है. 

घटना की रोंगटे खड़े करने वाली वीडियो वायरल
कार चढ़ाने की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो देखकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार ड्राइवर ने तीनों युवकों के ऊपर कार चढ़ाई. इस मामले में मोरवा थाने की पुलिस ने धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने क्या कहा?
मोरवा थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार के मुताबिक, घटना 16 मार्च की है. जहां मामूली विवाद में कार ड्राइवर ने तीन लोगों को रौंद दिया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी रोहित सिंह निवासी सिहावल थाना अमिलिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया गया है.

(रिपोर्ट-देवेंद्र पांडेय)

ये भी पढ़ें: Watch: 'अगर इनका बैग चेक...', BJP की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के लिए क्या कह गए CM मोहन यादव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Video: धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
Embed widget