एक्सप्लोरर

Republic Day 2023: बारिश के बीच मध्य प्रदेश में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों का दिखा ऐसा हौसला

India 74th Republic Day: गणतंत्र दिवस पर बारिश के बावजूद मध्यप्रदेश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने राजधानी भोपाल में ध्वज फहराया.

26 January: देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस गुरुवार को मना रहा है. इस बीच बारिश के बावजूद मध्यप्रदेश में जबरदस्त उत्साह  देखने को मिला.मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने राजधानी भोपाल में ध्वज फहराया. वहीं, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में तिरंगा फहराया.इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ भी दिलाई.  इसके अलावा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर जिले के कैबिनेट मंत्रियों, प्रभारी मंत्रियों एवं जिला कलेक्टरों ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया. 

यहां इन नेताओं ने फहराया तिरंगा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर प्रदेश व देशवासियों को शुभकामनाएं दी .वहीं, ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विदिशा में प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, रायसेन में क्षेत्रीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी, सागर में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, उमरिया में जनजाति कार्य मंत्री मीना सिंह, खंडवा में वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, पन्ना में कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, बड़वानी में पशुपालन एवं सामाजिक न्याय कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, हरदा में कृषि मंत्री कमल पटेल, अनूपपुर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह,धार में उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने, इसके अलावा मध्य प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र रीवा में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम बालाघाट में आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे आगर मालवा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फैलाकर सलामी दी. 


Republic Day 2023: बारिश के बीच मध्य प्रदेश में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों का दिखा ऐसा हौसला

यहां अधिकारियों ने फहराया तिरंगा

राजधानी भोपाल से सटे सीहोर जिले में पुलिस लाइन के अंदर हुए कार्यक्रम में जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके अलावा कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ऊर्जा राजधानी सिंगरौली में, कलेक्टर अरुण कुमार परमार बेतूल में, कलेक्टर अमन वीर सिंह बेस नर्मदा पुरम में ध्वज फहराया. इसके अलावा मध्य प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर क्षेत्रीय प्रभारी मंत्रियों या जिला कलेक्टरों के द्वारा गुरुवार को ध्वज फहराया गया. 


Republic Day 2023: बारिश के बीच मध्य प्रदेश में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों का दिखा ऐसा हौसला

ठंड के बाद भी दिखा बच्चों में जोश

मध्यप्रदेश में बीती रात से हो रही बारिश के चलते गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम प्रभावित रहा, जिसके कारण बड़ी संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होने वाले स्कूली बच्चे थोड़ी कम संख्या में दिखाई दिए, लेकिन फिर भी नैनी हेलो में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह चरम पर दिखा. यहां धुंध और कोहरे के बीच स्कूली बच्चे गणतंत्र दिवस मनाने के लिए स्कूल जाते दिखाई दिए.

ये भी पढ़ेंः  MP Liquor Policy: गणतंत्र दिवस के मंच से CM शिवराज ने किया शराब नीति का जिक्र, चुनावी राज्य में कितना अहम है मुद्दा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहडोल में बड़ा ट्रेन हादसा टला, ब्यौहारी रेलवे स्टेशन में खड़ी बोगी में आग से हड़कंप
शहडोल में बड़ा ट्रेन हादसा टला, ब्यौहारी रेलवे स्टेशन में खड़ी बोगी में आग से हड़कंप
भोपाल के खतरनाक 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज की बदलेगी सूरत, 10 महीने बाद बदलेगा डिजाइन
भोपाल के खतरनाक 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज की बदलेगी सूरत, 10 महीने बाद बदलेगा डिजाइन
MP News: कटनी जंक्शन पर 163 नाबालिग को बचाया गया, बिहार से मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे थे महाराष्ट्र
कटनी जंक्शन पर 163 नाबालिग को बचाया गया, बिहार से मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे थे महाराष्ट्र
मध्य प्रदेश के देवास में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार सड़क पर पलटी, 3 लोगों की मौके पर मौत
मध्य प्रदेश के देवास में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार सड़क पर पलटी, 3 लोगों की मौके पर मौत

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे ट्रंप से डर नहीं...’, पोप लियो का अमेरिकी राष्ट्रपति पर पलटवार, कहा- युद्ध के खिलाफ बोलते रहेंगे
‘मुझे ट्रंप से डर नहीं...’, पोप लियो का अमेरिकी राष्ट्रपति पर पलटवार, कहा- युद्ध के खिलाफ बोलते रहेंगे
Noida Protest Live: नोएडा मामले पर योगी सरकार के मंत्री बोले- सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार कर रही
नोएडा मामले पर योगी सरकार के मंत्री बोले- सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार कर रही
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Iran-US Talks: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड, सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड के नतीजे किस दिन आएंगे, यहां जानें पूरी जानकारी
यूपी बोर्ड, सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड के नतीजे किस दिन आएंगे, यहां जानें पूरी जानकारी
Kitchen Waste Fertilizer: किचन के कचरे से घर पर भी बना सकते हैं फर्टिलाइजर, डालते ही खिल उठेंगे पौधे
किचन के कचरे से घर पर भी बना सकते हैं फर्टिलाइजर, डालते ही खिल उठेंगे पौधे
Embed widget