एक्सप्लोरर

सर्दी से पहले MP में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी? रीवा में पारा पहुंचा 37 डिग्री के पार, जानें अन्य शहरों का हाल

Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश की रफ्तार थमने के बाद मार्च अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि 20 अक्टूबर तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ अब गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. ज्यादातर शहरों से मानसून की विदाई हो चुकी है. शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. नये सिस्टम के प्रभाव से कुछ शहरों में दो-तीन दिन हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है, जबकि ज्यादातर शहरों में गर्मी की तपन रहेगी. शुक्रवार को रीवा में तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया है. हालांकि गर्मी का असर गांवों से ज्यादा शहरों में देखने को मिल रहा है. 

बता दें कि मौसम में आए बदलाव से इन दिनों मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी महसूस हो रही है. दिन में तीखी चुभन से लोग परेशान होते देखे जा रहे हैं. ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार चला गया है. रीवा में 37.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि गुना में 36.8, खजुराहो में 36.6, भोपाल में 35.5, ग्वालियर में 36.6, इंदौर में 32.1, उज्जैन में 34.02, दमोह में 35.6, जबलपुर में 35.01, रीवा में 37.7 और पचमढ़ी में 29.2 डिग्री दर्ज किया गया.
 
मौसम विभाग के अनुसार बंगाली की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव हुआ है. नये सिस्टम के असर से बारिश का अनुमान है. अगले तीन-चार दिन प्रदेश के पूर्वी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, डिंडौरी और अनूपपुर जिले में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि इन जिलों में गर्मी का असर भी बना रहेगा. 

20 अक्टूबर तक गर्मी से नहीं है निजात

मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 अक्टूबर तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. 20 अक्टूबर के बाद सर्दी की दस्तक से तापमान में गिरावट होने का अनुमान है. दिन का तापमान 33-34 डिग्री के आसपास बना रहेगा. रात को तापमान में कमी से लोगों को राहत जरूरी मिलेगी. 

गांवों से ज्यादा शहरों में गर्मी का असर

इन दिनों शहर वासी ग्रामीणों के मुकाबले गर्मी महसूस कर रहे हैं. गांवों में हरियाली की अधिकता के कारण राहत भरी हवा चलती है. इसलिए गर्मी का असर कम रहता है. जबकि शहरों में सीमेंट-डामर से बनी सड़कें और भवन जल्द गर्म हो जाते हैं. इसलिए शहरों में गर्मी ज्यादा महसूस होती है. ऊंचे भवन के गर्म हवा को रोकने से भी तापमान बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें-

'उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें', सीएम मोहन यादव का विभागों का निर्देश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget