एक्सप्लोरर

Vidisha News: पढ़िए विदिशा की उस साहसी महिला की कहानी, जो 15 घंटे तक बेतवा के तेज बहाव में फंसी रही, 16 किमी दूर जाकर मिली

MP News : एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक सोनम सिंह उस समय बेतवा नदी की तेज बहाव में बह गईं, जब वो उसमें गिरा अपना बैग निकालने की कोशिश कर रही थीं. उन्हें करीब 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बचाया जा सका.

भोपाल: मध्य प्रदेश में भाई को राखी बांधने जा रही एक महिला बेतवा नदी में गिर गई.यह घटना गुरुवार शाम की है. इसके करीब 15 घंटे बाद उसे उस जगह से 16 किमी दूर से बचाया गया.जहां से वह नदी में गिरी थी. लेकिन इस दौरान उनके साथ एक बार फिर हादसा हो गया. उन्हें बचाकर जिस मोटरवोट से ले जाया जा रहा था, वह नदी में पलट गई. इससे वह फिर नदी में बहने लगीं. गनीमत यह थी कि वह लाइफ जैकेट पहने हुए थी और उन्हें फिर बचा लिया गया. 

कहां और कैसे हुआ हादसा

विदिशा जिले की रहने वाली सोनम सिंह अपने भाई कल्लू डांगी के साथ रक्षाबंधन मनाने पडरिया गांव स्थित अपने मायके जा रही थीं. वो शाम करीब साढ़े छह बजे बारीघाट पुल पार कर रहे थे. इस दौरान सोनम का एक बैग नदी में जा गिरा. एसडीपीओ मनोज मिश्रा के मुताबिक लगता है कि बैग को निकालने के दौरान ही सोनम नदी में जा गिरीं. इसके बाद उनके भाई कल्लू ने एक किमी तक नदी के किनारे उनका पीछा किया, लेकिन करीब एक किमी दूर जाकर वो उनकी आंखों से ओझल हो गईं.  

इसके बाद कल्लू ने घटना की सूचना पुलिस को दी. तबतक अंधेरा हो चुका था. करीब 3 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद भी सोनम का कोई पता नहीं चला. मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन की एक टीम ने एक महिला की बचाने-बचाने की आवाज सुनी. वहां काफी अंधेरा था. उन्होंने बताया कि महिला शायद सर्चलाइट देखकर मदद के लिए चिल्ला रही थी. 

सोनम को एक पेट्रोलिंग पार्टी ने ढूंढ निकाला. वो निर्माणाधीन गंज घाट पुल के एक खंभे के सरियों को पकड़े हुए थीं. यह जगह उस जगह से करीब ढाई किमी दूर है, जहां से वो गायब हुई थीं. 

निकाले जाने के बाद क्या हुआ कि फिर नदी में बह गईं

उनके चार परिजन उनके पास सुबह करीब सवा तीन बजे पहुंच गए. उन्हें लाइफ जैकेट पहनाई गई और सुरक्षित एक मोटरबोट पर उतारा गया. उनको लेकर मोटरबोट किनारे की ओर रवाना हुई.लेकिन पानी के तेज बहाव में वह पलट गई. इसमें उस पर सवार सभी लोग फिर नदी में बह गए.

एसडीपीओ मिश्रा बताते हैं कि उन्हें एसपी ने सुबह साढ़े 3 बजे बताया कि हमने सफलापूर्वक महिला को बचा लिया है. उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे बाद मुझे बताया गया कि नाव ही पलट गई है. नाव पलटने के बाद अधिकारियों ने आसपास के गांवों के लोगों को बेतवा नदी में एक महिला की तलाश के लिए सतर्क किया.इस बार एक अच्छी बात यह हुई थी कि सोनम लाइफ जैकेट पहने हुए थीं.  

खौफनाक 15 घंटों की कहानी

मिश्रा ने अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' को बताया कि हमें इस बात की जानकारी थी कि सोनम एक अच्छी तैराक हैं, क्योंकि वह नदी के तेज बहाव में भी करीब ढाई किमी तक बची हुई थीं. इस बार वह वहां से करीब 12 किमी आगे जाकर मिलीं.वो राजखेडा के पास एक पेड़ को पकड़े हुए मिलीं.यह पेड़ नदी के किनारे से करीब 120 मीटर दूरी पर था. उन्होंने बताया कि पांच ग्रामीणों की मदद से सोनम को वहां से निकाला गया और स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जांच में वह पूरी तरह स्वस्थ्य मिलीं. इसके बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया. मिश्रा ने बताया कि ये 15 घंटे उनकी जिंदगी के  सबसे खौफनाक घंटे थे. लेकिन खुशी इस बात की है कि हमने उन्हें बचा लिया. 

यह भी पढ़ें

MP Rain: मुख्यमंत्री ने दिए कारम नदी पर बने बांध से जनता को सुरक्षित करने के निर्देश, सेना ने संभाला मोर्चा, इस तरह निकालेंगे पानी

Farmer Suicide in MP: पुलिस थाने में खुद को आग लगाने वाले किसान की मौत, विधायक ने दिया धरना, इस वजह से था परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका! एयरबेसों पर तैनात कर दिए फाइटर जेट, सैटेलाइट तस्वीरों में बड़ा खुलासा
ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका! एयरबेसों पर तैनात कर दिए फाइटर जेट, सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Bharat Ki Baat: दिल्ली टू यूपी..डबल इंजन Vs 2 लड़के | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: Trump को Bangladesh पसंद है? | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: Trump को Bangladesh पसंद है? | Rahul Gandhi | Seedha Sawal
ABP Report: 'डर' और सरेंडर..संसद में बवंडर! | Rahul Gandhi | PM Modi | Kiren Rijiju | Parliament
Shabana Mahmood और Epstein Files में क्या है CONNECTION? | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका! एयरबेसों पर तैनात कर दिए फाइटर जेट, सैटेलाइट तस्वीरों में बड़ा खुलासा
ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका! एयरबेसों पर तैनात कर दिए फाइटर जेट, सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
क्रिकेट में ट्रॉफी की जगह थमाया देसी मुर्गा, मैन ऑफ द मैच को मिला अनोखा सम्मान, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
क्रिकेट में ट्रॉफी की जगह थमाया देसी मुर्गा, मैन ऑफ द मैच को मिला अनोखा सम्मान, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
Embed widget