एक्सप्लोरर

चंबल-विंध्य और बुंदेलखंड की इन सीटों पर वोटर्स खींचना बड़ी चुनौती, चुनाव आयोग ने की तैयारी तेज

MP Lok Sabha Election 2024: एमपी लोकसभा चुनाव के तीसरे और चौथे चरण के लिए सियासी दलों के साथ निर्वाचन आयोग ने भी तैयारी तेज कर दी है. पिछले चरण में हुए कम मतदान से चुनाव आयोग चिंतित नजर आ रहा है.

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का रण जारी है. चुनाव आयोग मतदान फीसदी बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. चुनाव आयोग के साथ सियासी दल भी मतदान बढ़ाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं.

प्रदेश में मतदान कम होने का उदाहरण हाल ही में संपन्न हुए छह लोकसभा सीटों पर घटे मतदान फीसदी को देखकर लगाया जा सकता है. ऐसी ही चंबल, विंध्य और बुंदेलखंड की छह सीटें, जिन पर मतदान फीसदी बढ़ाना चुनाव आयोग के लिए चुनौती है. बीते तीन लोकसभा चुनाव में हुए मतदान को देखते हुए चुनाव आयोग इन सीटों पर विशेष फोकस कर रहा है. 

इन छह सीटों में भिंड, रीवा, ग्वालियर, मुरैना, सागर और गुना लोकसभा सीट शामिल हैं. इस साल के मुकाबले साल 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर भी सम्मानजनक वोटिंग हुई थी. साल 2019 में यहां 69.58 फीसदी वोटिंग हुई थी.

कब कितनी रही वोटिंग फीसदी?
साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में भिंड संसदीय सीट पर महज 38.45 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि रीवा सीट पर 48.52, ग्वालियर में 41.16, मुरैना में 53.11, सागर में 48.17 और गुना संसदीय सीट पर 54.05 फीसदी वोट गिरे थे. 

इसी तरह 2014 के चुनाव में भिंड संसदीय सीट में 45.22 फीसदी वोटिंग हुई थी, रीवा में 53.04, ग्वालियर में 52.57, मुरैना में 49.90, सागर में 58.04 और गुना संसदीय सीट पर 60.05 फीसदी वोटिंग हुई थी.

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भिंड संसदीय सीट पर 54.53 फीसदी, रीवा में 60.16, ग्वालियर में 59.52, मुरैना में 61.77, सागर में 64.96 और गुना संसदीय सीट पर 69.58 फीसदी मतदान हुए थे. इन सीटों में सबसे बेहतर गुना सीट पर ही मतदान हुआ. 

प्रदेश में लोकसभा सीटों पर वोटिंग फीसदी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग लगातार प्रयासरत है. इस बार चुनाव आयोग ने प्रत्येक प्रत्याशी के लिए 95 लाख रुपए खर्च की निर्धारित राशि तय की है.

एक कारण यह भी है

चुनाव खर्च की राशि बढ़ाने के बावजूद प्रत्याशी खर्च करने से बचते नजर आ रहे हैं. दूसरा कारण जो सामने आया है वह यह कि इस बार लोकसभा चुनाव स्कूली परीक्षाओं के बाद हो रहे हैं, ऐसे में परिजन बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए अपने-अपने शहर से बाहर हैं. 

वोटिंग बढ़ाने के लिए किए जा रहे ये उपाय
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के अनुसार, मतदान फीसदी बढ़ाने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए गतिविधियां कराई जा रही है. गर्मी से निपटने के लिए सभी बूथों पर छांव, पेयजल और प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था कराई गई है. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इससे मतदान फीसदी बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: मुरैना में BSP के प्रचार को धार देने के लिए आएंगी मायावती, तीसरे-चौथे चरण के लिए झोकेंगी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget