एक्सप्लोरर

MP Politics: चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह कांग्रेस में शामिल, कहा- 'BJP की सरकार में...'

Malkhan Singh Joins Congress: 80 के दशक तक डकैतों का राजा कहलाने वाले पूर्व डकैत मलखान सिंह ने कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस जॉइन की है. मलखान सिंह ने कहा कि अब एक बार फिर कमलनाथ को सीएम बनाकर ही दम लेंगे.

Malkhan Singh Joins Congress: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के करीब आते ही दल बदल की राजनीति लगातार सुर्खियां बटोर रही है. इन सब के बीच राजधानी भोपाल में चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में मलखान सिंह सदस्यता ग्रहण की. मलखान सिंह ने कहा कि पहले अन्याय के खिलाफ बंदूक उठाई गई थी और अब अत्याचार के खिलाफ बिगुल बजा दिया गया है.

बुधवार को भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में जब पूर्व डकैत मलखान सिंह कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की तो सभी चौंक गए. साल 2014 में मलखान सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया था. उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरे क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया गया. यहां तक की नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के खिलाफ भी मलखान सिंह प्रचार कर चुके हैं. दरअसल मलखान सिंह ने पूर्व में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी. मलखान सिंह को उम्मीद थी कि भाजपा उन्हें चुनाव में टिकट देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

इसके बाद साल 2019 में मलखान सिंह बीजेपी से किनारा कर लिया. मलखान सिंह का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं पर अत्याचार और अन्य आपराधिक मामले बड़े हैं इसके अलावा घोषणाओं के अलावा जनता को कुछ भी नहीं मिला है. इसी वजह से उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. अब वे कमलनाथ को एक बार फिर मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ प्रचार करेंगे. 

मलखान सिंह पर दर्ज थे 94 आपराधिक मामले
एक समय था जब चंबल के बीहड़ में मलखान सिंह का नाम ही काफी था. मलखान सिंह को डकैतों का राजा कहा जाता था. हालांकि शुरू से ही मलखान सिंह को डकैत कहलाना पसंद नहीं था. जो मलखान सिंह को डकैत पुकारता था उसे वह खत्म कर देता था. इसके बाद मलखान सिंह की पहचान बागी के रूप में हुई. जब मलखान सिंह ने 15 जून 2082 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सामने सरेंडर किया, उस समय तक मलखान सिंह पर 94 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके थे.

राजीव गांधी और अर्जुन सिंह ने किए थे प्रयास
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने मलखान सिंह को सरेंडर कराने के लिए काफी प्रयास किए थे. मलखान सिंह ने साथियों के साथ सरेंडर करने के बाद 6 साल तक जेल की सलाखों के पीछे सजा काटी. इसके बाद मलखान सिंह को रिहा किया गया. उस समय मलखान सिंह की दहशत केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक फैली हुई थी. 

राम मंदिर की जमीन से शुरुआत हुआ था विवाद
इस बात का जिक्र मलखान सिंह कई बार कर चुके हैं कि उनके द्वारा राम मंदिर की जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद बंदूक उठाई गई थी. राम मंदिर की 100 बीघा जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था. जब मंदिर की जमीन से कब्जा हटाकर उसे फिर मंदिर में शामिल कर दिया गया तो उन्होंने बंदूक भी छोड़ दी. पूर्व में मलखान सिंह लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें शिकस्त खाना पड़ी थी.

यह भी पढ़ें: Singrauli: प्रदेश सरकार को सबसे अधिक राजस्व देने वाले इलाके में सड़कें बदहाल, कीचड़ से गुजरकर स्कूल पहुंचते हैं बच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर नेवी वाला देश होगा भारत, ब्रिटेन को छोड़ देगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर अमेरिका होगा या चीन?
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर होगी इंडियन नेवी, ब्रिटेन छूटेगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर US होगा या चीन?
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर नेवी वाला देश होगा भारत, ब्रिटेन को छोड़ देगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर अमेरिका होगा या चीन?
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर होगी इंडियन नेवी, ब्रिटेन छूटेगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर US होगा या चीन?
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल
ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा अमेरिका! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
ईरान को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा US! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
Reliance Retail Q3 Results: त्योहारी सीजन के बीच तीसरी तिमाही में 2.7 प्रतिशत बढ़ा रिलायंस रिटेल का मुनाफा, राजस्व 97600 करोड़ के पार
त्योहारी सीजन के बीच तीसरी तिमाही में 2.7 प्रतिशत बढ़ा रिलायंस रिटेल का मुनाफा, राजस्व 97600 करोड़ के पार
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
एक्सपायरी डेट वाला फोन चला रहे हैं क्या? ऐसे करें खुद पता, बच जाएंगे बड़े नुकसान से
एक्सपायरी डेट वाला फोन चला रहे हैं क्या? ऐसे करें खुद पता, बच जाएंगे बड़े नुकसान से
Embed widget