एक्सप्लोरर

भोपाल में डेंगू का कहर, मरीजों की संख्या पहुंची 300 के पार, हाई कोर्ट ने नगर निगम से मांगा जवाब

Bhopal Dengue Cases: स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार तक शहर में 324 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं. जबकि अब तक 2,17,184 लोगों की हुई जांच की गई है.

Dengue Cases in Bhopal: मध्य प्रदेश में बारिश के बाद मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. राजधानी भोपाल में डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं. कई इलाके डेंगू के हॉटस्पॉट बन गये हैं. डेंगू मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है. इस बार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहली बार कोविड की तरह ही डेंगू के मरीजों की संख्या सार्वजनिक की जा रही है. 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार (27 सितंबर) तक शहर में 324 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं. जबकि अब तक 2,17,184 लोगों की हुई जांच की गई है. डेंगू-मलेरिया के मरीजों की संख्या को देखते हुए मलेरिया डिपार्टमेंट के साथ-साथ नगर निगम प्रशासन को भी अलर्ट किया गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम को सर्वे के काम में लगाया गया है. 

इसके अवाला अस्पतालों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. मरीजों को मच्छरदानी में रखे जाने की हिदायत दी गयी है. डेंगू पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग भी कराई जा रही है. जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर अखिलेश दुबे के मुताबिक, मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं. शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है.

हाई कोर्ट सख्त
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने गुरुवार को भोपाल और जबलपुर नगर निगमों को नोटिस जारी कर उनके संबंधित अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में डेंगू पर स्थिति रिपोर्ट मांगी है. यह एक जनहित याचिका यानि पीआईएल के जवाब में था, जिसमें राज्य सरकार और स्थानीय निकायों को एमपी में डेंगू के खतरे को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए अदालत के निर्देश की मांग की गई थी.

डेंगू के लक्षण

  • तेज बुखार
  • शरीर में दर्द
  • सिरदर्द
  • उल्टी
  • कमजोरी
  • सांस लेने में तकलीफ
  • लंबे समय तक गले में खराश रहना

डेंगू से बचने के लिए क्या करें?

  • मच्छरों को नियंत्रित करें.
  • स्वच्छता बनाए रखें.
  • पानी जमा न होने दें.
  • मच्छरदानी का उपयोग करें.
  • टीकाकरण कराएं.
  • उबला या फिल्टर वाला खूब सारा पानी पिएं
  • पौष्टिक आहार, विटामिन से भरपूर चीजें खाएं.

ये भी पढ़ें: MP: BJP सदस्यता अभियान को लेकर जुबानी जंग, कांग्रेस बोली- 'ढाई करोड़ से ज्यादा वोट...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget