एक्सप्लोरर

Indore News: रंग पंचमी पर बेटे ने खेली खूनी होली, शराब के नशे में पिता को उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी. दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे और तभी उनमें विवाद हो गया. बेटे ने पहले पिता को लात-घूंसों से पीटा और फिर पिता के मुंह पर ईंट मार दी.

Indore Son Killed Father: इंदौर में बाप बेटे के बीच शराब पीते वक्त विवाद हो गया. मां के समझाने के बाद भी नहीं मानने पर वह अपने परिजनों के पास चली गई. वहीं बेटे ने अकेला पाकर ईंट से पिता पर जानलेवा हमला कर दिया और पिता ने इलाज के दौरान अपनी जान गवां दी. इसके बाद मां ने बेटे के खिलाफ केस दर्ज करवाया जिसके आधार पर पुलिस हत्यारे बेटे की तलाश में जुट गई है.

दरअसल सबसे साफ स्वच्छ शहर इंदौर में बाप-बेटे के रिश्ते को कलंकित करने वाली यह घटना रंगपंचमी के अवसर पर सामने आई है. जिसमें एक बेटे ने ही बाप को मौत के घाट उतार दिया. बेटा नशे का आदी है. नशे करते वक्त हुए विवाद में पिता को घर में अकेला पाकर पहले उन्हें लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और फिर मुंह पर ईंट मार दी जिससे घायल पिता की मौत हो गई.

शराब पीते-पीते हुआ विवाद

इधर एमजी रोड थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने बताया कि घटना क्षेत्र के जेल रोड के उषा फाटक की है जहां सुनील पिता पिराजी (62) और उसका बेटा हितेश दोनों आए दिन साथ बैठकर शराब पिया करते थे. शनिवार रात भी दोनों अपने घर पर ही बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे. उसी बीच हुई कहासुनी में दोनों के बीच विवाद हुआ. सुनील की पत्नी दोनों की इसी आदत से परेशान होकर वह करीब ही रहने वाली अपनी बहन के लड़के के यहां चली गई थी.

पिता की लात-घूसों से पिटाई, ईंट से ली जान

इसी दौरान बेटे हितेश का पिता से नशे में जमकर विवाद हुआ. घर में मां नहीं थी और उस मौके का फायदा उठाकर हितेश ने पहले लांत-घूंसों से पिता के पेट में बुरी तरह मारा और फिर पास में पड़ी एक ईंट से मुंह पर वार कर दिया जिससे उसके आंख के पास गहरी चोट लग गई. इसके बाद घायल हालत में पिता को छोड़कर वह घर के बाहर सो गया. जब पत्नी लौटी तो पति को घायल हालत में पड़ा देख उसे एमवायएच हॉस्पिटल ले गई.

मां बेटे के खिलाफ दर्ज कराया पति की मौत का केस

पत्नी ने थाने जाकर बेटे हितेश के खिलाफ पिता पर जानलेवा हमला करने का केस भी दर्ज करवाया था. लेकिन इलाज के दौरान रविवार शाम पिता सुनील की मौत हो गई. जिसके बाद एमजी रोड पुलिस ने बेटे हितेश के खिलाफ धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए अपने ही पिता की हत्या करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया और आरोपी हितेश की तलाश शुरू कर दी है जो घटना के बाद से फरार हो गया था.

ये भी पढ़ें: MP News: ध्वज चल समारोह में निकाले गए मन्नतों के झंडे, शिक्षा मंत्री से लेकर DM-DSP ने भी घुमाया भाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget