एक्सप्लोरर

लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले, रांची रिम्स डायरेक्टर के बंगले पर थे तैनात

चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए 'राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस' (रिम्स) के पेइंग वार्ड से हटाकर इसके निदेशक के घर में शिफ्ट कर दिया गया था.

रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. सभी संक्रमित जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. राहत की बात ये है कि ये सभी जवान रांची रिम्स के डायरेक्टर बंगले के बाहर तैनात थे. कोई भी जवान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लालू प्रसाद के संपर्क में नहीं आया था. फिलहाल अब यहां नए पुलिसकर्मियों को तैनात करने को कहा गया है. तैनाती से पहले नए सुरक्षाकर्मियों की कोरोना जांच की जाएगी.

लालू प्रसाद का पिछले महीने कारोना टेस्ट कराया गया था, तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. उनमें पहले से ही कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे. अब एक सप्ताह तक उनपर विशेष नजर रखी जाएगी.

रांची रिम्स डायरेक्टर के बंगले में हैं लालू

दरअसल, चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए 'राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस' (रिम्स) के पेइंग वार्ड से हटाकर इसके निदेशक के घर में शिफ्ट कर दिया गया था. रिम्स के सुरक्षा गार्डो और कुछ मेडिकल कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जेल प्रशासन के निर्देश पर लालू को शिफ्ट किया गया था.

इस बीच, हत्या के मामलों के सिलसिले में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद दो पूर्व मंत्रियों एनोस एक्का और राजा पीटर भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, लेकिन उन्हें 52 अन्य कोरोनो वायरस पॉजिटिव कैदियों के साथ ही रखा जा रहा है. कई कैदियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद, जेल में आम गतिविधियों और समूह कार्यों को रोक दिया गया है.

बता दें, झारखंड में कोरोना बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 26,753 हो गई है. वर्तमान में, सक्रिय मामलों की संख्या 9410 है. कोरोना वायरस से झारखंड में अब तक 286 लोगों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें-

कोरोना अपडेट: देश में 29 लाख के पार केस, करीब 55 हजार मौतें, 24 घंटों में आए करीब 69 हजार नए मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Chitrakoot News: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
चित्रकूट: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget