एक्सप्लोरर

'आने वाले 5-10 साल में...', झारखंड को लेकर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा, CM हेमंत सोरेन पर बोला हमला

Jharkhand Politics: शिवराज सिंह चौहान ने JMM पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका न केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए स्वागत किया जा रहा है, बल्कि उन्हें आधार कार्ड भी दिए गए.

Shivraj Singh Chouhan On Jharkhand Illegal Infiltration: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shinraj Singh Chouhan) ने मंगलवार (24 सितंबर) को झारखंड के बोकारो में बीजेपी की 'परिवर्तन' रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि यदि झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन राज्य की सत्ता में लौटता है तो राज्य में विदेशी घुसपैठियों को बहुसंख्यक होने से कोई नहीं रोक सकेगा.

शिवराज ने यह भी दावा किया कि सिर्फ बीजेपी ही राज्य की 'बेटी, माटी और रोटी' की रक्षा कर सकती है, जिसे घुसपैठियों से गंभीर खतरा है. उनका दावा है कि यदि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन फिर से सत्ता में आया, तो वह दिन दूर नहीं जब घुसपैठिए यहां राज करेंगे. आने वाले 5-10 सालों में झारखंड में विदेशी घुसपैठियों को बहुसंख्यक बनने से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिये स्थानीय महिलाओं से शादी करके जमीन हड़प रहे हैं.

शिवराज ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला
झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनका न केवल 'वोट बैंक की राजनीति' के लिए स्वागत किया जा रहा है, बल्कि उन्हें आधार कार्ड भी दिए जा रहे हैं. वहीं सिपाहियों की भर्ती के दौरान हुई मौतों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा, "क्या आपने कभी किसी अन्य स्थान पर शारीरिक परीक्षा के दौरान 16-17 अभ्यर्थियों की मौत के बारे में सुना है?"

उन्होंने कहा, "हेमंत सोरेन सरकार ने सत्ता में आने पर 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन चार साल और 10 महीने में कुछ नहीं किया. अब जब चुनाव नजदीक हैं, तो वो विभिन्न योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं. हमारे बच्चे आंखों में सपने लिए आबकारी कांस्टेबल के लिए दौड़ने गए, लेकिन उनकी माताओं को वो कफन में लपेटे हुए मिले." 

राज्य की 'मंईयां सम्मान योजना' का जिक्र करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो सहायता राशि दोगुनी कर दी जाएगी. उन्होंने यह भी वादा किया कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो सरकार में 2.87 लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 20 सितंबर को 'परिवर्तन यात्रा' शुरू की. 

यह 24 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों में 5,400 किलोमीटर की यात्रा करेगी और 2 अक्टूबर को समाप्त होगी.  इस कार्यक्रम में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित बीजेपी के लगभग 50 वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: कितने चरण में हो झारखंड में चुनाव? जेएमएम, बीजेपी और कांग्रेस ने EC से साफ कर दिया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget