एक्सप्लोरर

Jharkhand: 'वे राजपूत हैं, इसलिए मुझसे जलते हैं, जयचंद ने...', मंत्री इरफान अंसारी का सीपी सिंह पर विवादित बयान

Jharkhand Politics: झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने BJP नेता सीपी सिंह के ईद बाजार के दौरान भीड़ वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अभी रमजान चल रहा है, मैं भी मना रहा हूं, आप भी मनाइए.

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस विधायक और मंत्री इरफान अंसारी ने कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत के दौरान तीखी प्रतिक्रिया दी, जिससे नया विवाद खड़ा हो सकता है. सीपी सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि 'वे राजपूत हैं, इसलिए मुझसे जलते हैं. जयचंद ने इन्हें भेजा है." उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है.

रमजान और त्योहारों पर दिया बयान
दरअसल मंत्री इरफान अंसारी बीजेपी विधायक सीपी सिंह के रमजान पर भीड़ वाले बयान पर भड़क गए. उन्होंने कहा, "अभी रमजान चल रहा है, मैं भी मना रहा हूं, आप भी मनाइए. मैं तो उन्हें हरी टोपी भी पहनाऊंगा, अगर वे नहीं पहनते तो जबरन थोड़ी पहनाऊंगा. रमजान में उन्हें दिक्कत क्या हो रही है? त्योहारों में भीड़ तो होती ही है. धनतेरस में भी एक दिन की छुट्टी दी जाती है क्योंकि खरीदी करनी होती है."

क्या था सीपी सिंह का बयान?
आज-कल मेन रोड पर लगने वाले ईद बाजार और उससे होने वाली यातायात समस्या को लेकर बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने रांची पुलिस की तुलना शिखंडी से कर दी थी. उन्होंने कहा था कि इन त्योहारों पर पुलिस को क्या हो जाता है. उनके इसी बयान पर अंसारी ने तीखा पलटवार करते हुए कहा, "बता दीजिए सीपी सिंह को, यहां मंत्री इरफान अंसारी हैं, लॉ एंड ऑर्डर तोड़िएगा तो ठीक नहीं होगा. हम अल्पसंख्यक हो सकते हैं, लेकिन हमारा भी सम्मान है."

सरकार पर स्लीपर सेल का आरोप
आरजेडी कोटे से मंत्री संजय यादव ने सत्तापक्ष में 'स्लीपर सेल' होने का आरोप लगाया. इस पर इरफान अंसारी ने कहा, "मुझे इसकी जानकारी नहीं है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना जनता का विकास करना है और वह इसे पूरा कर रहे हैं."

मुख्यमंत्री के दावे पर सवाल
विपक्ष ने मुख्यमंत्री के 97 प्रतिशत लोगों को पानी मिलने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि हकीकत में केवल 40-45 प्रतिशत लोगों को ही पानी मिल रहा है. इस पर इरफान अंसारी ने जवाब देते हुए कहा, "जिसने यह मामला उठाया, बेहतर होगा कि उससे ही पूछा जाए."

मोबाइल सीज करने पर प्रतिक्रिया
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सदन में मोबाइल फोन सीज करने के फैसले पर मंत्री अंसारी ने कहा, "आज के दौर में मोबाइल जरूरी है. जनता ने हमें चुना है, अगर कोई अर्जेंट मैसेज आ जाए तो देखना पड़ता है." हालांकि इतना सबकुछ कहने के बाद उन्होंने अपने बयानों पर सफाई देते हुए कहा, "मैं हल्की भाषा का ही इस्तेमाल करता हूं, मेरी कोशिश रहती है कि किसी को मेरी बातों से कोई दिक्कत न हो जाए."

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget