एक्सप्लोरर

Himachal Politics: हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों पर होगी कार्रवाई? कांग्रेस ने स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया से की मांग

Himachal Pradesh News: हिमाचल के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, आशीष शर्मा और केएल ठाकुर ने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था. बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे.

Himachal Pradesh Latest News: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के समक्ष एक नई याचिका दायर की है, जिसमें उन तीन निर्दलीय विधायकों के खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की मांग की गई है, जिन्होंने राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था. पठानिया के पास दायर एक नई याचिका में कांग्रेस विधायकों- जगत सिंह नेगी और हरीश जनार्था ने दलील दी कि इन विधायकों के इस्तीफे स्वीकार न होने के बावजूद इन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और ऐसा करना दल-बदल निरोक कानून के तहत कार्रवाई के योग्य है.

इस बीच हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने बृहस्पतिवार को तीन बागी निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करने के निर्देश देने संबंधी अर्जी पर विचार किया और मामले की सुनवाई 30 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी. तीन निर्दलीय विधायकों- होशियार सिंह, आशीष शर्मा और केएल ठाकुर ने 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था. इन विधायकों ने 22 मार्च को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और अगले दिन बीजेपी में शामिल हो गए थे.

'किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो सकते निर्दलीय विधायक'

जगत सिंह नेगी ने गुरुवार को कहा, ‘‘निर्दलीय विधायक किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो सकते हैं और यदि वे ऐसा करते हैं तो वे दल-बदल निरोधक कानून के तहत कार्रवाई के लिए उत्तरदायी हैं और हमने अध्यक्ष से ऐसी कार्रवाई करने का आग्रह किया है.’’ अध्यक्ष ने बताया, ‘‘कांग्रेस नेताओं की नई याचिका पर प्रक्रिया शुरू हो गई है और तीन निर्दलीय विधायकों को याचिका की प्रति के साथ नोटिस जारी किया गया है और चार मई तक जवाब देने को कहा गया है.’’

इस बीच विधायकों की ओर से पेश महाधिवक्ता अनूप रतन ने कहा कि उनके मुवक्किलों की दलीलें आज पूरी हो गईं और अध्यक्ष के वकील अगली सुनवाई पर अपनी दलील पेश करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष ने पहले इन विधायकों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किए थे और 10 अप्रैल तक उनसे स्पष्टीकरण मांगा था. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है और उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार किया जाना चाहिए था.

विधायकों ने किया था 10 अप्रैल को हाई कोर्ट का रुख

मंत्रियों सहित 10 कांग्रेस विधायकों की ओर से दायर शिकायत के अनुसार, विधायकों ने दबाव में इस्तीफा दिया था और परिस्थितियों की जांच की मांग की थी. हालांकि, तीनों विधायकों ने 10 अप्रैल को हाई कोर्ट का रुख किया, जिसके बाद अध्यक्ष ने कहा कि मामला अदालत में लंबित होने के कारण इसपर फैसला आने तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है और उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार किया जाना चाहिए था.

ये भी पढ़ें- Himachal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी शिमला दौरे पर, 4 से 8 मई तक इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
अक्षय कुमार ने सलमान खान को किया फोन, भूत बंगला की रिलीज डेट प्रीपोन करने से पहले किया डिस्कस
अक्षय कुमार ने सलमान खान को किया फोन, भूत बंगला की रिलीज डेट प्रीपोन करने से पहले किया डिस्कस

वीडियोज

Mahadangal With Chitra Tripathi: Owaisi की तैयारी, UP में बाबाVs बुर्का धारी! | CM Yogi | ABP
Khabar Gawah Hai: जिसकी लेम्बोर्गिनी कार वो होगा गिरफ्तार? | Kanpur | Lamborghini Accident
Precious Metals या Power Tools? Gold–Silver Geopolitics का Full Breakdown | Paisa Live
Bollywood News: Sonam Kapoor का ग्लैमरस Baby Shower, सितारों से सजी Royal Party ने लूटी लाइमलाइट
Vasudha: AWW! चॉकलेट डे पर वसुधा ने देव के लिए बनाया क्यूट चॉकलेट का बुके

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
अक्षय कुमार ने सलमान खान को किया फोन, भूत बंगला की रिलीज डेट प्रीपोन करने से पहले किया डिस्कस
अक्षय कुमार ने सलमान खान को किया फोन, भूत बंगला की रिलीज डेट प्रीपोन करने से पहले किया डिस्कस
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
'आखिर क्या चाहती है सरकार?', ओम बिरला और निर्मला सीतारमण पर भी बरसे शशि थरूर, जानें पूरा मामला
'आखिर क्या चाहती है सरकार?', ओम बिरला और निर्मला सीतारमण पर भी बरसे शशि थरूर, जानें पूरा मामला
गांव में कैसे शुरू कर सकते हैं कोल्हू का बिजनेस, इसमें कितना आता है खर्चा?
गांव में कैसे शुरू कर सकते हैं कोल्हू का बिजनेस, इसमें कितना आता है खर्चा?
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, नीट की तैयारी अब मुफ्त; छात्रों को मिलेगा नया सहारा
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, नीट की तैयारी अब मुफ्त; छात्रों को मिलेगा नया सहारा
Embed widget