एक्सप्लोरर

Himachal News: 23 करोड़ रुपए से बहाल होंगी हिमाचल की बंद पड़ी सड़कें, CM सुक्खू ने मांगा अमित शाह से मिलने का समय

Himachal Monsoon Loss: हिमाचल प्रदेश की कई सड़कें अब भी बंद पड़ी हुई हैं. सड़क दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 23 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है.

Himachal News: बीते दिनों हुई बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सड़कों को बहाल करने के लिए 23 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सड़कों को बहाल करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. सरकार प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

यशवंत नगर-छैला मार्ग के लिए पांच करोड़ रुपए की राशि
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैठक के बाद मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बताया कि यशवंत नगर-छैला मार्ग को दुरुस्त करने के लिए पांच करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है. इसके अलावा ठियोग, खड़ापत्थर, चौपाल, हाटकोटी, कुमारसैन, कुल्लू-मनाली, निरमंड और बंजार क्षेत्र के लिए भी एक-एक करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सारे काम की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी भी सौंपी है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात का समय मांगा है. अब तक हिमाचल प्रदेश को कोई अंतरिम राहत नहीं मिली है. प्रदेश सरकार इस अंतरिम राहत का इंतजार कर रही है. वह इस मुलाकात के दौरान अपनी बात प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के समक्ष रखेंगे.

अब तक 5657.37 करोड़ रुपए का नुकसान
हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश की वजह से भारी तबाही का मंजर देखने को मिला. प्रदेश भर के कई इलाकों में अभी बारिश का दौर जारी है. हिमाचल प्रदेश सरकार को अब तक 5657.37 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताय कि, प्रदेश का नुकसान आठ हजार करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान है. भारी बारिश की वजह से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से अब भी 323 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं. इसके अलावा नेशनल हाईवे- 505 भी लोसर तक बाधित पड़ा हुआ है. जिला चंबा में 23 कांगड़ा में 6, किन्नौर में 13, कुल्लू में 89, लाहौल स्पीति में 1 नेशनल हाईवे, मंडी में 54 सड़कें, शिमला में 119, सिरमौर में 14 सोलन में चार और ऊना में एक सड़क बाधित है. इसके अलावा प्रदेश भर में 397 स्थानों पर बिजली सेवा बाधित हुई है. इसमें सबसे ज्यादा जिला कुल्लू में 277 और शिमला में 116 बिजली आपूर्ति ठप है. प्रदेश भर में 78 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं. इनमें सबसे ज्यादा पेयजल योजनाएं जिला शिमला में 72 योजनाएं प्रभावित हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं.

ये भी पढ़ें: Himachal News: वायरल सेव वीडियो पर शुरू हुई राजनीति, बागवानी मंत्री बोले- 'षड्यंत्रकारी राजनीति कर रही BJP'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के इस बयान से फायर हुए ट्रंप, बोर्ड ऑफ पीस वाला न्योता लिया वापस
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के इस बयान से फायर हुए ट्रंप, बोर्ड ऑफ पीस वाला न्योता लिया वापस
यूपी के सभी 75 जिलों में आज ब्लैकआउट! 10 मिनट तक छाया रहेगा अंधेरा, कटेगी बिजली, बजेंगे सायरन और...
यूपी के सभी 75 जिलों में आज ब्लैकआउट! 10 मिनट तक छाया रहेगा अंधेरा, कटेगी बिजली, बजेंगे सायरन और...
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत

वीडियोज

Hisar के पर्वतारोही ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड | Haryana | Rohtash Khileri | Mount Elbrus |Jiya Sharma
Jammu-Kashmir के उरी में जंगलों में आग का तांडव, सूखे की वजह से धधकते दिखे जंगल | Fire News
Dhurandhar 2 में Vicky Kaushal का Cameo, Ranveer Singh की फिल्म से Aditya Dhar की Planning!
एक लव स्टोरी की 'कब्र' !
Karnataka Crime News: शादी से पहले खून की वारदात, धारवाड़ में मंगेतर ने दुपट्टे से की हत्या | ABP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के इस बयान से फायर हुए ट्रंप, बोर्ड ऑफ पीस वाला न्योता लिया वापस
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के इस बयान से फायर हुए ट्रंप, बोर्ड ऑफ पीस वाला न्योता लिया वापस
यूपी के सभी 75 जिलों में आज ब्लैकआउट! 10 मिनट तक छाया रहेगा अंधेरा, कटेगी बिजली, बजेंगे सायरन और...
यूपी के सभी 75 जिलों में आज ब्लैकआउट! 10 मिनट तक छाया रहेगा अंधेरा, कटेगी बिजली, बजेंगे सायरन और...
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
Border 2 BO Day 1:'बॉर्डर 2' दे पाएगी 'पठान' को मात? बनेगी रिपब्लिक डे पर पर सबसे बड़ी ओपनर? जानें- एक्सपर्ट की राय
'बॉर्डर 2' दे पाएगी 'पठान' को मात? बनेगी रिपब्लिक डे पर पर सबसे बड़ी ओपनर?
हलवाई को पूरा गांव ढूंढ रहा...कढ़ाई से हलवा निकालने के लिए गांव वालों को लानी पड़ी छेनी-हथौड़ी; देखें वीडियो
हलवाई को पूरा गांव ढूंढ रहा...कढ़ाई से हलवा निकालने के लिए गांव वालों को लानी पड़ी छेनी-हथौड़ी; देखें वीडियो
Clove Water Benefits: रात में सोने से पहले जरूर पिएं लौंग का पानी, गहरी नींद लाने में करेगा मदद
रात में सोने से पहले जरूर पिएं लौंग का पानी, गहरी नींद लाने में करेगा मदद
हो गया तय! फरवरी में आएगी किसान निधि योजना की 22वीं किस्त, तब तक कर लें ये काम
हो गया तय! फरवरी में आएगी किसान निधि योजना की 22वीं किस्त, तब तक कर लें ये काम
Embed widget